Trending News

जन सुराज के उम्मीदवारों को लेकर फंसा पेंच! बीजेपी पर भड़के पीके को चुनाव आयोग से उम्मीद?

पटना: बिहार के चुनावी समर में जिन्हे किंग मेकर कहा जा रहा था वो नई समस्या में फंसते दिख रहे हैं. प्रशांत किशोर के ताजा आरोपों की माने तो उनके उम्मीदवारों को नामांकन ही नहीं करने दिया गया. ये सारे आरोप प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए जिसके बाद बिहार में सियासी तूफान खड़ा हो गया.

पीके ने बीजेपी पर लगाया दबाव बनाने का आरोप

पीके ने दावा किया कि ‘बीजेपी के दबाव के चलते उनकी पार्टी के तीन उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए मजबूर किया गया. सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन चुनावी हार के डर से विपक्षी दलों पर दबाव बना रहा है. यह लोकतंत्र की हत्या है. देश ने ऐसा माहौल पहले कभी नहीं देखा.’
पीके ने आरोप लगाया कि ‘बीजेपी को अब जन सुराज से सबसे अधिक डर लग रहा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा, ‘जो पार्टी हमें अब तक वोटकटवा कहती थी, आज उसी को हमसे सबसे ज्यादा खतरा महसूस हो रहा है.’
उन्होंने बताया कि ‘दानापुर से जन सुराज उम्मीदवार अखिलेश कुमार उर्फ़ मुटूर शाह ने पार्टी अध्यक्ष मनोज भारती से चुनाव चिह्न तो लिया, लेकिन नामांकन दर्ज करने नहीं पहुंचे. बीजेपी की ओर से यह कहा गया कि आरजेडी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बंधक बना लिया है, जबकि उस समय वे गृह मंत्री अमित शाह और बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान के साथ थे’.

पीके की सुनेगा चुनाव आयोग ?

पीके ने कहा कि ‘इस पूरे प्रकरण की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी. साथ ही उन्होंने आयोग से मांग की कि वह उम्मीदवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करे ताकि सभी प्रत्याशी स्वतंत्र और निष्पक्ष माहौल में चुनाव लड़ सकें’.

जिन तीन सीटों से नाम वापस लिए गए हैं, उनमें दानापुर, ब्रह्मपुर और गोपालगंज शामिल हैं. पीके ने आरोप लगाया कि बीजेपी बिहार में “सूरत मॉडल” दोहराने की कोशिश कर रही. दरअसल बिहार चुनाव में पीके को बहुत उम्मीदें हैं. वो काफी समय से इस चुनाव का इंतजार कर रहे थे. उन्होने अपनी जन सुराज पार्टी से बिहार की सभी 243 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन तीन उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद अब पार्टी 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.

news desk

Recent Posts

बेटी की शादी से पहले दामाद को लेकर फुर्र होने वाली सास का अब जीजा पर आया दिल… फिर कर बैठी ये कांड !

लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…

3 hours ago

किम जोंग उन की बेटी बनेगी उत्तर कोरिया की अगली नेता? खुफिया एजेंसी के दावे से दुनिया में चर्चा तेज

उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…

5 hours ago

Lamborghini हादसे में तम्बाकू किंग के बेटे को कोर्ट से मिली जमानत, ड्राइवर बोला — “साहब को मिर्गी का दौरा पड़ा”

कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…

6 hours ago

53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय क्रिकेट: जेएनएमपीजी कॉलेज और लखनऊ क्रिश्चियन कॉलेज सेमीफाइनल में

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…

7 hours ago

उदित नारायण पर उनकी पहली पत्नी के गंभीर आरोप, कहा- “बिना बताए निकलवाया गया गर्भाशय”, शिकायत दर्ज

बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…

9 hours ago

लोकसभा में सरकार ने क्यों लिया यू-टर्न? राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस नहीं लाएगी सरकार

बीते कुछ दिनों से राहुल गांधी और विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर रहे हैं।…

9 hours ago