अन्य

“गिफ्ट्स के पीछे की चाल”: जैकलीन फर्नांडीज़ मनी लॉन्ड्रिंग केस की काली परतें खुलने लगीं


चमक-धमक की दुनिया में सब कुछ वैसा नहीं होता जैसा दिखाई देता है.फिल्मी परदे पर मुस्कानें बिखेरने वाली अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज़ खुद अब एक ऐसे क्रिमिनल केस की उलझनों में घिरी हैं, जहाँ सच्चाई और छल की सीमाएं धुंधली हो चुकी है.मामला जुड़ा है उस शातिर ठग सुकेश चंद्रशेखर से, जिसने 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग घोटाले में बॉलीवुड की फैशन क्वीन को भी घसीट लिया.

इस केस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए खुलासे सामने आ रहे हैं.जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है, यह दावा करते हुए कि उन्हें एक सोची-समझी साजिश के तहत फंसाया गया है.उनका कहना है कि सुकेश और उसकी सहयोगी पिंकी ईरानी ने खुद को एक बड़ा बिज़नेसमैन बताते हुए उन्हें भरोसे में लिया, और रिश्तों के नाम पर महंगे तोहफों की बौछार कर दी.लेकिन इन तोहफों के पीछे जो चाल थी, उसका अंदाज़ा शायद जैकलीन को भी नहीं था.

इससे पहले, दिल्ली हाईकोर्ट ने जैकलीन की याचिका को खारिज कर दिया था.अदालत ने साफ कहा “ECIR “यानी प्रवर्तन निदेशालय की जांच रिपोर्ट को रद्द करने की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है.साथ ही कोर्ट ने यह भी जोड़ा कि कानून में उन्हें अपना बचाव करने के पूरे अधिकार पहले से ही प्राप्त हैं.

लेकिन अब कहानी ने नया मोड़ ले लिया है।.हाईकोर्ट से मिली निराशा के बाद जैकलीन ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है-और इस बार वह सिर्फ इंसाफ नहीं, बल्कि पूरे केस की प्रक्रिया पर सवाल उठा रही हैं.अब यह देखना होगा कि सर्वोच्च अदालत इस नई लड़ाई में किस दिशा में कदम बढ़ाती है.


जैकलीन के वकीलों का कहना है, – “उन्होंने किसी तरह की आपराधिक साज़िश में भाग नहीं लिया,उन्हें कभी नहीं बताया गया कि वे जो महंगे गिफ्ट्स ले रही हैं, वे अपराध की कमाई से जुड़े हैं,और सबसे अहम बात –उनके खिलाफ कोई ऐसा सबूत नहीं है जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने किसी भी अपराध को बढ़ावा नही दिया.”


सुकेश चंद्रशेखर, जो तिहाड़ जेल में बंद है, जेल प्रशासन की कथित मिलीभगत से मोबाइल और डिजिटल उपकरणों का इस्तेमाल कर जैकलीन फर्नांडीज़ समेत कई लोगों से संपर्क में रहा.जैकलीन का दावा है कि इस छुपे हुए नेटवर्क ने उन्हें फंसा दिया है, जबकि असली साजिशकर्ता अब तक बच निकलने में कामयाब रहे हैं.200 करोड़ रुपये के इस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ग्लैमर और अपराध की चुपके से रची गई साजिश अब अदालत के समक्ष है, जो तय करेगी कि आखिर कौन सच में दोषी है और क्या जैकलीन सच में मासूम हैं या सिर्फ एक नया मोड़ इस कहानी का हिस्सा हैं.

news desk

Recent Posts

ट्रेंड में छाए नए सलवार सूट! 2026 में आराम और स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…

9 hours ago

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

12 hours ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

12 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

13 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

14 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

15 hours ago