Trending News

वो समंदर की लहरें नहीं, बीवी की साजिश थी! गाजियाबाद के दूल्हे की गोवा में ‘मिस्टीरियस’ मौत का पर्दाफाश

गाजियाबाद के एक कपल का हनीमून उस वक्त ‘क्राइम थ्रिलर’ में बदल गया, जब गोवा की लहरों के बीच एक पति की मिस्टीरियस तरीके से मौत हो गई। जिसे सभी एक हादसा समझ रही थे, वो दरअसल रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी सोची समझी स्क्रिप्ट थी, जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई।

क्या है पूरा मामला
घटना की शुरुआत तब हुई जब गाजियाबाद का ये नव विवाहित जोड़ा गोवा में छुट्टियां मना रहा था। जहा मिस्टीरियस तरीके से गोवा के नीले समंदर के किनारे एक नई शादीशुदा जिंदगी का अंत हो गया। पत्नी का कहना था की ‘लहरें उसे खींच ले गईं’। पुलिस ने शुरू में इसे एक दुखद हादसा माना, लेकिन जब कड़ियां जुड़ीं, तो सामने आया वो सच जिसे सुन सब दंग रह गए|

वो ‘रेड फ्लैग्स’ जिनसे खुला राज
गाजियाबाद पुलिस की जांच में ये ‘एक्सीडेंट’ केस तब पलटा जब कुछ चौंकाने वाले फैक्ट्स सामने आए: झा पति की मौत हुए वो कोई टूरिस्ट स्पॉट नहीं, बल्कि एक सुनसान और खतरनाक इलाका था। पुलिस को शक हुआ कि पति को वहां ‘प्लान’ के तहत ले जाया गया। आगे पत्नी के मोबाइल डेटा से खुलासा हुआ कि वो शादी के मंडप से लेकर हनीमून तक, अपने प्रेमी के साथ टच में थी। वो अपने प्रेमी को पल-पल की लोकेशन भेज रही थी, जैसे किसी बड़े ‘मिशन’ को अंजाम दिया जा रहा हो।

साजिश का ‘मास्टरमाइंड’
पुलिस थ्योरी के मुताबिक, ये शादी सिर्फ एक दिखावा थी। महिला अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी और पति उसके रास्ते का कांटा बन चुका था। गोवा की लहरों को हथियार बनाकर उसने इस ‘कांटे’ को हटाने की साजिश रची, ताकि वो इस जुर्म को एक हादसे का नाम दे सके।

आरोपी पत्नी अब पुलिस की गिरफ्त में है और उसके प्रेमी की तलाश पुलिस कर रही है। गोवा और यूपी पुलिस की टीमें अब डिजिटल फॉरेंसिक और सीसीटीवी फुटेज के जरिए इस ‘हनीमून मर्डर’ के आखिरी पन्नों को जोड़ने में जुटी हैं।

news desk

Recent Posts

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

2 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

2 hours ago

UP Election 2027: सीट बंटवारे की अटकलों के बीच अखिलेश यादव का बड़ा संदेश, बोले- ‘बात सीट की नहीं, जीत की है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की…

3 hours ago

GST Arrest Power: क्या खत्म होगी टैक्स अफसरों की गिरफ्तारी की शक्ति? 7 अक्टूबर की बैठक में बड़ा फैसला संभव

जीएसटी लागू होने के करीब नौ साल बाद टैक्स प्रशासन में बड़ा बदलाव देखने को…

4 hours ago

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

14 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

14 hours ago