Entertainment

ईशान किशन की शादी: दादाजी ने लगाया अदिति हुंडिया के नाम पर मुहर, पर मां ने क्यों लगाई रोक?

भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन इन दिनों न सिर्फ मैदान पर अपनी बल्लेबाजी, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। काफी समय से ईशान और मॉडल अदिति हुंडिया के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन अब उनके परिवार की तरफ से आए बयानों ने इस चर्चा को और हवा दे दी है।

दादाजी ने दिया ग्रीन सिग्नल
ईशान के दादाजी, अनुराग पांडेय ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अदिति हुंडिया के साथ ईशान के रिश्ते को एक्सेप्ट कर लिया है। उन्होंने साफ कहा कि परिवार को अदिति पसंद हैं और ईशान जिससे भी शादी करना चाहेगा, उन्हें कोई प्रॉब्लम नहीं है। दादाजी के इस खुले समर्थन से सोशल मीडिया पर ‘किशन-अदिति’ की शादी की तारीखों को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं।

मां ने कहा- “अभी नहीं!”
जहाँ एक तरफ दादाजी शादी के लिए तैयार दिखे, वहीं ईशान की मां सुचित्रा सिंह ने इन खबरों पर फिलहाल ब्रेक लगा दिया है। उन्होंने क्लियर किया कि: ईशान अभी युवा हैं और उन्हें अपने क्रिकेट करियर और आगामी टूर्नामेंट्स पर ध्यान देना चाहिए।
उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि दादाजी की उम्र हो गई है और वो अक्सर सोशल मीडिया की खबरों या प्यार में आकर ऐसी बातें कह देते हैं, लेकिन फिलहाल घर में शादी का कोई ओफीसिअल फैसला नहीं हुआ है।

कौन हैं अदिति हुंडिया?
अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं और ग्लैमर की दुनिया का जाना-माना चेहरा हैं। 2017 में मिस इंडिया फाइनलिस्ट और 2018 में ‘मिस सुप्रानेशनल इंडिया’ का खिताब जीत चुकी अदिति को अक्सर आईपीएल मैचों के दौरान ईशान को चीयर करते देखा गया है। दोनों की साथ में तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं।

news desk

Recent Posts

ऑनलाइन दुल्हन की तलाश ने डुबोई मेहनत की कमाई! ग्वालियर में शादी का झांसा देकर साइबर ठगों ने दो परिवारों से ऐंठे 24,500 रुपये

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में ऑनलाइन शादी का रिश्ता तलाशना दो परिवारों को भारी…

10 hours ago

हार्ट अटैक आने से पहले शरीर देता है ये संकेत! सीने के दर्द से लेकर सांस फूलने तक, जानें सबसे कॉमन लक्षण और अस्पताल पहुंचने से पहले क्या करें

नई दिल्ली: हार्ट अटैक एक गंभीर चिकित्सकीय आपात स्थिति है, जिसमें हृदय की मांसपेशियों तक…

10 hours ago