जस्टिस सूर्यकांत
भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत सिर्फ अपने फैसलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्रभावशाली संपत्ति के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. 24 नवंबर, 2025 को कार्यभार संभालने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत की संपत्ति का आधिकारिक ब्यौरा सामने आया है, जिसके बाद से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जस्टिस सूर्यकांत और उनके परिजनों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट में ₹8 करोड़ से ज़्यादा की राशि जमा है. वहीं संपत्ति के रूप में 1.1 किलोग्राम सोना और लगभग 6 किलो चांदी शामिल है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 10 और गुरुग्राम में कई घरों और प्लॉट के भी मालिक हैं.
13.5 एकड़ कृषि भूमि: शहरी संपत्तियों के साथ-साथ पंचकूला में लगभग 13.5 एकड़ खेत भी उनके पास है.
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हिसार के एक छोटे से गांव में हुआ. जहां से निकलकर वो 38 साल की उम्र में हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने. जस्टिस सूर्यकांत का सफर शानदार रहा है. आर्टिकल 370 और OROP जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर उनके फैसलों के बाद, अब वह देश के 53वें CJI के रूप में न्याय की बागडोर संभालेंगे. जिसमें 90 हजार से ज्यादा लंबित मामले उनके लिए चुनौतियां भी पेश करेंगे. जस्टिस सूर्यकांत करीब 15 महीने देश के सीजेआई का पदभार संभालेंगे.
भारत की युवा स्क्वैश सनसनी अनाहत सिंह (Anahat Singh) ने कनाडा में आयोजित वर्ल्ड स्क्वैश…
बिहार में NEET-UG परीक्षा धांधली को लेकर चल रहा विवाद अब उग्र राजनीतिक रूप ले…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित 'ओपन उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026' में…
अयोध्या (उत्तर प्रदेश)। धर्मनगरी अयोध्या की होनहार बेटी आरोही राव ने अपनी प्रतिभा के दम…
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (UPCA) द्वारा आयोजित यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन की तैयारियां…
देशभर में NEET-UG परीक्षा में हुई धांधली को लेकर छात्रों का गुस्सा चरम पर है।…