जस्टिस सूर्यकांत
भारत के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत सिर्फ अपने फैसलों के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी प्रभावशाली संपत्ति के लिए भी सुर्खियां बटोर रहे हैं. 24 नवंबर, 2025 को कार्यभार संभालने जा रहे जस्टिस सूर्यकांत की संपत्ति का आधिकारिक ब्यौरा सामने आया है, जिसके बाद से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
जस्टिस सूर्यकांत और उनके परिजनों के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट में ₹8 करोड़ से ज़्यादा की राशि जमा है. वहीं संपत्ति के रूप में 1.1 किलोग्राम सोना और लगभग 6 किलो चांदी शामिल है. दिल्ली के ग्रेटर कैलाश, चंडीगढ़ के पॉश सेक्टर 10 और गुरुग्राम में कई घरों और प्लॉट के भी मालिक हैं.
13.5 एकड़ कृषि भूमि: शहरी संपत्तियों के साथ-साथ पंचकूला में लगभग 13.5 एकड़ खेत भी उनके पास है.
जस्टिस सूर्यकांत का जन्म हिसार के एक छोटे से गांव में हुआ. जहां से निकलकर वो 38 साल की उम्र में हरियाणा के सबसे युवा एडवोकेट जनरल बने. जस्टिस सूर्यकांत का सफर शानदार रहा है. आर्टिकल 370 और OROP जैसे महत्वपूर्ण मामलों पर उनके फैसलों के बाद, अब वह देश के 53वें CJI के रूप में न्याय की बागडोर संभालेंगे. जिसमें 90 हजार से ज्यादा लंबित मामले उनके लिए चुनौतियां भी पेश करेंगे. जस्टिस सूर्यकांत करीब 15 महीने देश के सीजेआई का पदभार संभालेंगे.
नई दिल्ली: क्या आपकी रोज़ की कॉफी या चाय सिर्फ नींद भगाने के काम आती…
लखनऊ। अलीगढ़ का एक मामला इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। हर तरफ…
उत्तर कोरिया से एक दिलचस्प और बड़ी खबर सामने आई है। देश के सर्वोच्च नेता…
कानपुर की वीआईपी रोड पर 8 फरवरी को हुए हाई-प्रोफाइल सड़क हादसे ने एक बार…
लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्रा पीजी कॉलेज में चल रही 53वीं श्रीमती सुंदरी देवी अंतर-महाविद्यालय…
बॉलीवुड के दिग्गज सिंगर उदित नारायण एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। उनकी…