Latest News

कुख्यात डॉन लॉरेंस बिश्नोई को ‘साहब’ कहने वाले IPS पर उठ रहे सवाल. जानिए कौन हैं ये IPS ?

दिल्ली : क्या एक आईपीएस ऑफिसर जेल में बंद माफिया डॉन के लिए ‘साहब’ शब्द का इस्तेमाल कर सकता है. आप कहेंगे नहीं, तो फिर आप गलत हैं. क्योंकि दिल्ली पुलिस के आईपीएस अभिषेक धानिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लॉरेंस बिश्नोई को बकायदा साहब कह कर संबोधित किया.

पहले आपको पूरा मामला बताते हैं कि लॉरेंस बिश्नोई को साहब कहने वाले आईपीएस अभिषेक धानिया कौन हैं और क्या मामला था जब ये लॉरेंस बिश्नोई को साहब कह रहे थे. दरअसल दिल्ली पुलिस के डीसीपी ईस्ट अभिषेक धानिया एक ज्वैलरी शॉप से 25 लाख की रंगदारी के मामले को उजागर करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे. उन्होने बताया कि इस मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं. इसके बाद उन्होने कहा कि ‘इस चीज को मैं अभी सर्टिफाई नहीं कर सकता, लेकिन ये बता सकता हूं कि इसमें जो मैसेज था, जो कॉल था, उसमें लॉरेंस बिश्नोई साहब का नाम लिया गया था’

कौन है लॉरेंस बिश्नोई?

पिछले 2 दशक से लॉरेंस बिश्नोई अपराध की दुनिया का बड़ा नाम है

दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और मुंबई समेत दुनिया भर में उसकी दहशत है

2022 में सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या कराने का आरोप

2008 से फिल्म स्टार सलमान खान को लगातार धमकी देने का आरोप

2024 में नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या में आया नाम

कई फिरौती और रंगदारी के मामले का आरोप

लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल जेल बंद है. हो सकता है कि आरोपों की इस फेहरिस्त के बाद आईपीएस अभिषेक धानिया को लगा हो कि लॉरेंस बिश्नोई के लिए साहब शब्द का प्रयोग करना चाहिए. ये भी हो सकता है कि अनजाने में उनसे ये संबोधन निकला हो. लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया से लगाए हर जगह आईपीएस अभिषेक धानियां पर सवाल उठने लगे.

news desk

Recent Posts

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

59 minutes ago

इजराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इजराइल में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव…

3 hours ago

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

21 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

21 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

22 hours ago