लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की 16 दिसंबर को अबू धाबी में होने वाली नीलामी को लेकर तैयारियाँ तेज़ हो चुकी हैं। बीसीसीआई द्वारा जारी रजिस्ट्रेशन डेटा के अनुसार कुल 1390 खिलाड़ियों ने नाम दर्ज कराया था, लेकिन अंतिम चरण में यह सूची घटकर 350 क्रिकेटरों पर आ गई है। इनमें 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।
इसी बीच उत्तर प्रदेश के क्रिकेटरों की नीलामी में भागीदारी को लेकर भी तस्वीर साफ हो गई है। यूपी से कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जिन पर इस बार मोटी बोली लग सकती है। इनमें तेज़ गेंदबाज शिवम मावी, युवा स्टार प्रशांत वीर, उभरते ऑलराउंडर नमन तिवारी और तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी प्रमुख नाम हैं।
इंडियन प्रेस हाउस ने दो दिन पहले ही यूपी के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट बताई थी, और अब बीसीसीआई की ओर से जारी ऑफिशियल सूची ने उन नामों पर मुहर लगा दी है।
आईपीएल 2026 नीलामी में शामिल यूपी के खिलाड़ियों की फाइनल लिस्ट
(नाम + भूमिका + बेस प्राइस रुपये में)
| खिलाड़ी का नाम | भूमिका | बेस प्राइस (लाख) |
|---|---|---|
| शिवम मावी | गेंदबाज | 75 |
| प्रशांत वीर | ऑलराउंडर | 30 |
| नमन तिवारी | ऑलराउंडर | 30 |
| कार्तिक त्यागी | गेंदबाज | 30 |
| विजय कुमार | गेंदबाज | 30 |
| आदर्श सिंह | बल्लेबाज | 30 |
| सुनील कुमार | गेंदबाज | 30 |
| विशाल निषाद | गेंदबाज | 30 |
| सिद्धार्थ यादव | ऑलराउंडर | 30 |
| अक्षु बाजवा | ऑलराउंडर | 30 |
| शिवा सिंह | ऑलराउंडर | 30 |