Trending News

IPL 2025: लखनऊ की जर्सी में दिखेंगे रोहित शर्मा? संजीव गोयनका के साथ वायरल फोटो ने मचाया इंटरनेट पर तहलका!

लखनऊ। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए मौजूदा सीजन एक बुरे सपने की तरह रहा है। टीम अंक तालिका में दसवें नंबर पर है और प्ले-ऑफ में पहुंचने की उसकी उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गई हैं।

आरसीबी के खिलाफ कल होने वाले मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर चर्चा का विषय बनी हुई है। अब सवाल यह है कि आखिर वह कौन सी तस्वीर है जिसको लेकर सोशल मीडिया पर इतनी चर्चा हो रही है?

वायरल तस्वीर को लेकर यहां तक कहा जा रहा है कि अगले सीजन में रोहित शर्मा लखनऊ की टीम से आईपीएल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस वायरल तस्वीर पर सवाल क्यों उठ रहे हैं, यह जानना बेहद जरूरी है।

दरअसल, लखनऊ और मुंबई के बीच हुए मैच के बाद की एक तस्वीर ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। इस तस्वीर पर गौर करें तो इसमें संजीव गोयनका और रोहित शर्मा एक-दूसरे से हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद से कयासों का दौर जारी है।

बता दें कि इस मुकाबले में लखनऊ से मिले 229 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 44 गेंद में 84 रन बना डाले।

उनकी इस पारी के सहारे मुंबई की टीम ने आईपीएल में एक बार फिर जोरदार वापसी की है। मैच के बाद संजीव गोयनका और रोहित की वायरल तस्वीर चर्चा का विषय बन गई है और फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

एक फैन ने तो अगले सीजन में पूर्व भारतीय कप्तान को 50 करोड़ रुपये में खरीदने तक की मांग कर दी। लोग यहां तक कह रहे हैं कि लखनऊ को पंत से किनारा करना चाहिए और रोहित शर्मा को अपनी टीम में शामिल करना चाहिए।

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म को देखते हुए लखनऊ के फैंस को उम्मीद है कि रोहित शर्मा को उनकी टीम में लाया जाए। फैंस का मानना है कि अगर रोहित कप्तान बन गए, तो लखनऊ का ट्रॉफी जीतने का सपना पूरा हो सकता है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि अगले सीजन में लखनऊ की टीम पंत और रोहित को लेकर क्या फैसला लेती है।

news desk

Recent Posts

कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी; लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

पंजाब के राजपुरा के पास चलती ट्रेन में लगी आग, तीन कोच बुरी तरह प्रभावित;…

4 hours ago

‘नाम कटा तो वोट गया, वोट गया तो हक गया’, ललन सिंह के बयान पर राहुल गांधी का बड़ा हमला

आधार की जगह वोटर ID से सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बयान पर भड़के…

5 hours ago

50MP कैमरा और 5500mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, Poco X7 5G पर मिल रहा खास ऑफर

अगर आप कम कीमत में प्रीमियम फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे…

6 hours ago

Israel Politics: नेतन्याहू की सत्ता पर संकट! गादी आइसेनकोट को 67 सांसदों का समर्थन, क्या इजरायल में बदलेगी सरकार?

इजरायल में सत्ता परिवर्तन की बढ़ी संभावना, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग रविवार को करेंगे सरकार गठन…

7 hours ago

AQI 400 के करीब, दिल्ली की हवा बनी जहर! सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से मांगा प्रदूषण पर जवाब

दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण एक बार फिर गंभीर स्तर पर पहुंच गया है। राजधानी की…

7 hours ago

शरवरी वाघ ने मां की पुरानी साड़ी को दिया मॉडर्न ट्विस्ट, दिवाली के लिए आप भी लें स्टाइलिंग टिप्स

दिवाली का त्योहार हो और बात फैशन की हो, तो हर कोई कुछ खास पहनना…

8 hours ago