इंदौर हुआ शर्मसार!
इंदौर: एक बार फिर एक घटना ने भारत के संस्कृति और मर्यादा पर गंभीर सवाल कर दिए हैं. दरअसल मध्य प्रदेश के इंदौर में ICC महिला विश्व कप 2025 में भाग ले रही दो ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटरों के साथ छेड़छाड़ और पीछा करने की चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यह घटना गुरुवार सुबह खजराना रोड क्षेत्र में हुई, जब दोनों खिलाड़ी अपने होटल रेडिसन ब्लू से एक कैफे की ओर पैदल जा रही थीं.
पुलिस के अनुसार, एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने दोनों क्रिकेटरों का पीछा किया और एक खिलाड़ी के साथ अनुचित तरीके से छूने की कोशिश की, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया. सब-इंस्पेक्टर निधि रघुवंशी ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने तुरंत अपनी टीम के सुरक्षा अधिकारी डैनी सिमंस से संपर्क किया. सिमंस ने मदद के लिए स्थानीय सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर एक गाड़ी भेजी.
सूचना मिलने पर सहायक पुलिस आयुक्त हिमानी मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके बयान दर्ज किए. इसके बाद एमआईजी पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और धारा 78 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस ने एक राहगीर द्वारा नोट किए गए मोटरसाइकिल नंबर के आधार पर आरोपी, अकील खान, को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया. सब-इंस्पेक्टर रघुवंशी ने बताया कि खान के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं, और इस मामले की जांच जारी है.
यह घटना उस समय हुई है, जब ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम शनिवार को इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ICC महिला विश्व कप 2025 के एक अहम मुकाबले की तैयारी कर रही थीं. इस घटना ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है. स्थानीय प्रशासन और टूर्नामेंट आयोजकों से मांग की जा रही है कि वो खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए और सख्त इंतजाम करें.
भारतीय पहनावे में सलवार सूट हमेशा से महिलाओं की पहली पसंद रहे हैं, लेकिन अब…
तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…
ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…
ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…
मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…