मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। बुधवार (18 मार्च) सुबह एक घर में भीषण आग लगने से 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 3 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे की वजह इलेक्ट्रिक वाहन (EV) के चार्जिंग पॉइंट में विस्फोट बताई जा रही है। इंदौर के पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने बताया कि घर के बाहर एक इलेक्ट्रिक वाहन चार्ज किया जा रहा था, तभी अचानक चार्जिंग पॉइंट में जोरदार धमाका हुआ।
धमाका इतना तेज था कि वाहन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई।
यह घटना मनोज पुगलिया के घर की बताई जा रही है, जो पॉलीमर का व्यवसाय करते थे। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि घर में कुछ ज्वलनशील रसायन रखे हुए थे, जिससे आग और तेजी से फैल गई।
फिलहाल पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मामले की जांच में जुटी हुई है। इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र स्थित छोटा राजवाड़ा के पास प्रीति नगर में हुए इस भीषण हादसे ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। इस घटना में मकान मालिक मनोज पुगलिया समेत 7 लोगों की मौत हो गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नर देर रात से ही मौके पर मौजूद हैं। वहीं, कलेक्टर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हुए हैं।
आग पर काबू पाने और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए फायर ब्रिगेड की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। इसके अलावा SDERF की टीमें भी लगातार राहत और बचाव कार्य में लगी हुई हैं।
वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…
पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…
64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…
E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…
गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…