नई दिल्ली।भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज जनवरी में होने जा रहा है। यह सीरीज टी20 विश्व कप से पहले दोनों टीमों के लिए काफी अहम मानी जा रही है। हालांकि अभी तक भारतीय टीम का आधिकारिक लान नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही स्क्वाड घोषित किए जाने की उम्मीद है।
वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 11 जनवरी को खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा वनडे 14 जनवरी को राजकोट और तीसरा व आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को इंदौर में आयोजित होगा। खास बात यह है कि सीरीज के सभी मुकाबले डे-नाइट होंगे।
पूरा शेड्यूल एक नजर में
- 11 जनवरी – पहला वनडे, वडोदरा (बीसीएस स्टेडियम)
- 14 जनवरी – दूसरा वनडे, राजकोट (निरंजन शाह स्टेडियम)
- 18 जनवरी – तीसरा वनडे, इंदौर (होल्कर स्टेडियम)
कहां देखें लाइव मैच
भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, मोबाइल और ऑनलाइन यूजर्स JioHotstar पर मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत (संभावित):
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ऋषभ पंत, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर
न्यूजीलैंड स्क्वाड:
माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), आदि अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, फॉल्क्स, मिच हे, काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डेरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग