न्यूयॉर्क/नई दिल्ली। दुनिया भर में जारी युद्ध, हिंसा और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में अपनी मजबूत दावेदारी ठोक दी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में साल 2028-29 के कार्यकाल के लिए भारत की अस्थायी सदस्यता (Non-Permanent Seat) का आधिकारिक कैंपेन लॉन्च किया।
इस दौरान विदेश मंत्री ने दुनिया के सामने भारत का एक विशेष कूटनीतिक रोडमैप पेश किया, जिसे वैश्विक मंचों पर काफी सराहा जा रहा है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि भारत ऐसे समय में उम्मीदवारी पेश कर रहा है जब दुनिया गहरे विरोधाभासों और संघर्षों से जूझ रही है। इस अराजकता से निपटने के लिए उन्होंने भारत का ‘SHANTI’ विज़न दुनिया के सामने रखा:
क्या है भारत का SHANTI फॉर्मूला?
- Securing (सुरक्षित करना)
- Holistic Advancement (सर्वांगीण प्रगति)
- Norms (नियम)
- Trust (भरोसा)
- Integrity (ईमानदारी)
जयशंकर ने साफ किया कि हालिया वैश्विक घटनाओं ने यह साबित कर दिया है कि प्रगति और समृद्धि को टुकड़ों में नहीं बचाया जा सकता। इसके लिए नियमों पर आधारित वैश्विक व्यवस्था (Rules-based Order) का सम्मान जरूरी है।
वैश्विक शांति में भारत के योगदान को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्री ने कुछ बेहद महत्वपूर्ण आंकड़े पेश किए:
कठिन वैश्विक टकरावों के बीच भारत ने हमेशा युद्ध के बजाय बातचीत और कूटनीति (Dialogue and Diplomacy) का रास्ता चुना है।
यदि भारत इस चुनाव को जीतता है, तो यह 9वीं बार होगा जब देश सुरक्षा परिषद के मंच पर अस्थायी सदस्य के रूप में बैठेगा।
विदेश मंत्री ने अंत में वैश्विक समुदाय से समर्थन मांगते हुए कहा कि सुरक्षा परिषद में भारत की मौजूदगी से इस वैश्विक संस्था की निर्णय लेने की क्षमता और अधिक पारदर्शी, मजबूत व समावेशी बनेगी।
अमेरिका और इजरायल के साथ गहराते रणनीतिक तनाव के बीच ईरान ने एक नए और…
नई दिल्ली। अगर आप आज LPG सिलेंडर बुक कराने की तैयारी कर रहे हैं, तो…
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर दिल्ली में विरोध प्रदर्शन तेज…
नई दिल्ली। दिल्ली में 10 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित प्रदर्शनों और उसके बाद सुरक्षा व्यवस्था…
/शिकागो। अमेरिका में हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर कथित तौर पर सामूहिक गोलीबारी करने की…
मेरठ: मेरठ के चर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में सौरभ राजपूत की हत्या से लेकर अदालत…