Trending News

IND vs SA: तीसरे टी-20 से पहले गौतम गंभीर सवालों के घेरे में, हार के बाद वायरल हुए बहस के वीडियो

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा सीरीज़ का तीसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। वहीं, दूसरे टी-20 में हार के बाद एक बार फिर टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर सवालों के घेरे में आ गए हैं।

हार के बाद सोशल मीडिया पर गंभीर के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। इन वीडियोज़ में देखा जा सकता है कि मैच हारने के बाद उनका गुस्सा किस तरह सामने आता है और टीम के खिलाड़ियों के साथ उनकी तीखी बातचीत होती है। इन क्लिप्स ने क्रिकेट फैंस के बीच बहस छेड़ दी है।

मैदान पर गंभीर की कुछ रणनीतियां भी फिलहाल टीम इंडिया पर भारी पड़ती नजर आ रही हैं। अगले साल होने वाले टी-20 विश्व कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है। इस दौर में टीम सीनियर खिलाड़ियों के बिना युवा खिलाड़ियों के सहारे मैदान में उतर रही है, ताकि भविष्य के लिए एक मजबूत संयोजन तैयार किया जा सके।

हालांकि, इसी प्रयोग के दौर में कोच गौतम गंभीर के कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई बार किए गए बेतुके प्रयोग टीम को मैच गंवाने की कीमत चुकाने पर मजबूर कर रहे हैं।

इसी बीच सोशल मीडिया पर एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या काफी देर तक बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि टीम के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा और कोच गंभीर काफी निराश नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूज़र्स का दावा है कि दोनों के बीच किसी मुद्दे को लेकर तीखी बहस भी हुई।

news desk

Recent Posts

HONDA ने इंडियन मार्किट में उतारी अपनी ‘E-Clutch’ टेक्नोलॉजी, नई प्रीमियम मोटरसाइकिलों की रेंज को किया लॉन्च

“होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया” ने भारतीय प्रीमियम टू-व्हीलर मार्केट में अपनी पकड़ मजबूत करते…

4 hours ago

महाराष्ट्र से बंगाल तक महाउलटफेर की आहट! उद्धव गुट के 6 सांसदों के पाला बदलने की चर्चा तेज, जानिए पूरा गणित

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों ने देश की सियासत का रुख पूरी तरह बदल दिया…

4 hours ago

करियर बनाने का झांसा देकर नाबालिग खिलाड़ी से 3 साल तक करता रहा दुष्कर्म, फुटबॉल कोच गिरफ्तार

खेल के मैदान से एक बार फिर कोच सुर स्टूडेंट के पवित्र रिश्ते को कलंकित…

5 hours ago

बंदिशों की दीवारें तोड़कर IMA से पास आउट हुआ बेटियों का पहला ऐतिहासिक बैच! देश को मिलीं 9 जांबाज सैन्य अफसर

भारतीय सैन्य अकादमी (IMA), देहरादून का इस वर्ष का पासिंग आउट समारोह कई मायनों में…

8 hours ago

बंगाल में फिर गरमाया सियासी पारा! ED की रडार पर TMC विधायक मदन मित्रा, ठिकानों पर शुरू हुई  छापेमारी

पश्चिम बंगाल की राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। ED ने तृणमूल कांग्रेस (TMC)…

9 hours ago