70 रन पर 5 विकेट आउट हार सामने खड़ी थी, क्राइस्टचर्च का मैदान थर्रा रहा था और कीवी गेंदबाज जीत का जश्न मनाने ही वाले थे कि तभी क्रीज पर एक ऐसा तूफान आया जिसने पूरा पासा ही पलट दिया। मुश्किल हालातों के बीच उप-कप्तान तिलक वर्मा ने अपनी जुझारू अर्धशतकीय पारी से ऐसा गदर मचाया कि भारत ने 1 गेंद रहते 181 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड के मुंह से जीत छीनकर टीम इंडिया ने 4 विकेट की सनसनीखेज जीत दर्ज की और टी20 सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
हेगले ओवल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 180 रन बनाए। कीवी टीम ने महज 41 रन पर टॉप-3 बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने 116 रन की शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला।
फिलिप्स ने लगातार दूसरा अर्धशतक लगाते हुए 70 रन बनाए, जबकि जैकब्स ने 58 रन की पारी खेली। आखिरी ओवरों में माइकल ब्रेसवेल ने दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर स्कोर 180 तक पहुंचाया। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 33 रन देकर दो विकेट झटके।
181 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत थोड़ी धीमी रही, लेकिन संजू सैमसन और अभिषेक ने पारी को रफ्तार दी।
अचानक लगा पतझड़: पांचवें ओवर में संजू सैमसन के आउट होते ही भारतीय बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. वैभव सूर्यवंशी भी नहीं चल सके, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर भी सस्ते में ढेर हो गए।
सैंटनर का कहर: सिर्फ 70 रन तक भारत के 5 विकेट गिर चुके थे, जिनमें से 3 बड़े शिकार कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने किए।
मुसीबत में फंसी टीम इंडिया को नमन धीर (31 रन) ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से संभाला और मैच में वापसी कराई।
सैंटनर का 4वां शिकार: 15वें ओवर में 112 के स्कोर पर नमन धीर को भी मिचेल सैंटनर (4/21) ने पवेलियन भेज दिया।
तिलक और नीतीश का धमाल: इसके बाद उप-कप्तान तिलक वर्मा (51 रन) ने नितीश कुमार रेड्डी (26 रन) के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और टीम को जीत के बेहद करीब ले गए।
आखिरी ओवर का ड्रामा: भारत को जीत के लिए अंतिम 6 गेंदों में 11 रनों की दरकार थी। तिलक वर्मा और नीतीश की जोड़ी ने दबाव में बिना घबराए महज 5 गेंदों के अंदर 11 रन बटोर लिए और 1 गेंद पहले भारत को 4 विकेट से यादगार जीत दिला दी।
देश की सियासत में हलचल तेज है और इस बीच क्या चल रहा है, क्या…
क्या आपने कभी रात के सन्नाटे में नींद से जागने के बाद उस सपने के…
बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बेबाक अभिनेत्रियों में से एक मल्लिका शेरावत (रीमा लांबा) आज…
भारतीय शेयर बाजार के इतिहास में शुक्रवार को एक ऐसा 'तूफान' आया, जिसने प्राइमरी मार्केट…
गाजीपुर से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद अफजाल अंसारी की शुक्रवार देर रात अचानक तबीयत…
त्योहारों की जगमगाहट से दमकती दिल्ली के बाजारों में इस समय करोड़ों का कारोबार सांसें…