Trending News

लखनऊ में नौकरी का झांसा देकर युवती को जाल में फंसाया, कई लोगों से दुष्कर्म कराकर जबरन धकेला गंदे धंधे में, FIR दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ दिल्ली की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती को नौकरी का झांसा देकर न केवल उसका शारीरिक शोषण किया गया, बल्कि उसे जबरन देह व्यापार के काले कारोबार में धकेल दिया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

नौकरी के नाम पर बुना गया साजिश का जाल
पीड़िता मूल रूप से नई दिल्ली के दरियागंज क्षेत्र की निवासी है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2021 में जब वह रोजगार की तलाश कर रही थी, तब उसकी मुलाकात बिहार के किशनगंज निवासी कमरु जमाल उर्फ जावेद से हुई। जावेद ने युवती को लखनऊ में एक अच्छी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। सुनहरे भविष्य की उम्मीद में युवती लखनऊ आ गई, लेकिन उसे क्या पता था कि यहाँ उसके लिए एक भयानक जाल बुना जा चुका है।

युवती का आरोप है कि लखनऊ पहुँचने के बाद आरोपी उसे गोमतीनगर स्थित एक कैफे में ले गया। वहां उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, और उसकी आपत्तिजनक वीडियो बना ली।
जब युवती को होश आया, तो आरोपी ने उसे पुलिस के पास जाने के बजाय वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसी वीडियो के आधार पर उसे ब्लैकमेल किया जाने लगा और अवैध गतिविधियों में शामिल होने के लिए मजबूर किया गया।

स्पा सेंटरों में शोषण और बंधक बनाकर प्रताड़ना
पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसे शहर के विभिन्न स्पा सेंटरों में भेजा जाता था, जहाँ कई लोगों ने उसका शारीरिक शोषण किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती और जान से मारने की धमकी दी जाती थी। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उसे कुछ समय तक बंधक बनाकर रखा गया और उसके फोन सहित संपर्क के सभी साधन छीन लिए गए, ताकि वह किसी से मदद न मांग सके।

पुलिस की कार्रवाई
गोमतीनगर थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

news desk

Recent Posts

कहीं आप भी फेक WhatsApp तो नहीं चला रहे? एक क्लिक से लीक हो सकता है मैसेज, कॉल और लोकेशन डेटा

अगर आप WhatsApp को किसी अनजान लिंक के जरिए डाउनलोड करते हैं, तो अब अतिरिक्त…

7 hours ago

हापुड़ में भाई-बहन निकले लुटेरे गैंग के मास्टरमाइंड,लग्जरी कपड़े और महंगे मोबाइल के लिए करते थे वारदात

हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…

8 hours ago

इंडियन आइडल के मंच पर छलके करिश्मा कपूर के आंसू, मां बबीता कपूर को बताया असली सुपरस्टार

90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…

9 hours ago

‘हेरा फेरी  3’ को फिर लगा झटका, राइटर  रोहन शंकर ने बनाई दूरी; प्रियदर्शन पर रखी वापसी की शर्त

मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…

12 hours ago