लखनऊ। उत्तर प्रदेश से एक गंभीर खबर सामने आई है। बहराइच जिले के एक मदरसे में मौलाना सलमान पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ यौन शोषण का आरोप लगाया गया है।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है। 12 दिसंबर को आरोप है कि पीड़िता को मदरसे में बुलाकर यौन शोषण किया गया। मामले के उजागर होने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि मौलाना के खिलाफ बहराइच जिले के एक मदरसे में 14 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण करने और उसे जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
सीओ नानपारा, पहुप सिंह ने मीडिया को बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी एक मदरसे में पढ़ाई करती थी।
पीड़िता की मां ने शिकायत में आरोप लगाया कि 12 दिसंबर को मौलाना सलमान ने उसकी बेटी को अपने कमरे में बुलाकर यौन शोषण किया। इसके बाद पीड़िता की मां की शिकायत पर मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने और पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।