Trending News

पूर्व कप्तानों की चिट्ठी के असर में, इमरान खान अस्पताल में भर्ती हो सकते हैं

इमरान खान की सेहत लगातार बिगड़ रही है। जेल सूत्रों के मुताबिक, उनकी दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत रोशनी खो चुकी है। उनके बेटे सुलेमान खान ने बताया कि उन्हें एक छोटी कोठरी में रखा गया है, जिसे ‘डेथ सेल’ कहा जाता है।

इसी बीच, 14 पूर्व कप्तानों ने सरकार को पत्र लिखकर उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर गहरी चिंता जताई है। पत्र में वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की गई है कि इमरान खान को जेल में उचित और समय पर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए।

सूत्रों के अनुसार, इमरान खान को उनकी आंखों के इलाज के लिए 21 फरवरी से 26 फरवरी के बीच आइलिया इंजेक्शन की एक और डोज दी जा सकती है। इसके लिए उन्हें रावलपिंडी के अल शिफा आई ट्रस्ट हॉस्पिटल में भर्ती किया जा सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उनका अस्पताल में रहना कितने दिन तक होगा। अंतिम निर्णय डॉक्टरों और चिकित्सा विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया जाएगा।

इलाज के दौरान या उसके बाद उन्हें कुछ करीबी सहयोगियों और जेल में बंद उनकी पत्नी बुशरा बीबी से मिलने की अनुमति मिलने की संभावना है।

सरकार उनकी स्वास्थ्य स्थिति का व्यापक आकलन कराने की भी योजना बना रही है। इसमें एमआरआई, सीटी स्कैन, एक्स-रे, हृदय जांच और पूरे शरीर के ब्लड टेस्ट जैसे प्रमुख परीक्षण शामिल हैं। इन सभी जांचों के जरिए उनकी स्वास्थ्य स्थिति का विस्तृत और आधिकारिक मूल्यांकन किया जाएगा। इस बीच, इमरान खान को लेकर एक और बड़ी जानकारी सामने आ रही है। दरअसल, खराब सेहत को लेकर 14 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार को पत्र लिखकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने पाकिस्तान के वर्तमान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मांग की है कि इमरान खान को जेल में उचित इलाज की सुविधा दी जाए।

गौरतलब है कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली, जबकि उनकी सेहत लगातार गिर रही है और सरकार की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पत्र पर बेलिंडा क्लार्क, ग्रेग चैपल, माइकल एथरटन, सुनील गावस्कर, कपिल देव, नासिर हुसैन, इयान चैपल, माइकल ब्रियरली, एलन बॉर्डर, डेविड गावर, किम ह्यूजेस, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट ने साइन किए हैं।

गौरतलब है कि इमरान को जेल में 800 दिनों से ज्यादा का वक्त हो गया है और उन्हें अब तक कोई राहत नहीं मिली, जबकि उनकी सेहत लगातार गिर रही है।

news desk

Recent Posts

आकाशवाणी में धरना, फिर हिरासत और अब रिहाई… दो घंटे बाद छूटे राहुल-प्रियंका गांधी; दिनभर ऐसे चला हाईवोल्टेज प्रदर्शन

नई दिल्ली: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को…

9 hours ago

34 हजार फीट की ऊंचाई पर हमले के बाद घायल हुए कैप्टन स्मित अब कैसे हैं? UAE दूतावास ने दिया बड़ा अपडेट

नई दिल्ली: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में को-पायलट के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए…

9 hours ago

रात 10:24 बजे अचानक हिली धरती, देहरादून से नोएडा-गाजियाबाद तक महसूस हुए झटके; चमोली में था भूकंप का केंद्र

नोएडा: मंगलवार रात उत्तराखंड से लेकर उत्तर प्रदेश और दिल्ली-एनसीआर तक भूकंप के झटकों से…

10 hours ago

AI के आगे डिग्री भी पड़ सकती है फीकी! नौकरी पाने का पुराना फॉर्मूला बदल रहा, अब इन स्किल्स की होगी सबसे ज्यादा कीमत

नई दिल्ली: कभी अच्छी नौकरी के लिए एक सीधा फॉर्मूला माना जाता था—अच्छी पढ़ाई, प्रतिष्ठित…

10 hours ago

कब्र में दफन था राज, मोबाइल ने खोला हत्या का शक; पत्नी और प्रेमी पर पति को मारने का आरोप, अब बाहर निकलेगा शव

मेरठ: लोहियानगर के फतेहउल्लापुर में तालिब की मौत को पहले स्वाभाविक मानकर दफना दिया गया,…

10 hours ago