Trending News

रात के सन्नाटे में अस्पताल पहुंचे इमरान खान, आंख में लगा इंजेक्शन

अदियाला जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान को आज, यानी मंगलवार आधी रात करीब 12:30 बजे इलाज के लिए पाकिस्तान इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) ले जाया गया। उनकी दाहिनी आंख में सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूज़न (CRVO) बीमारी के इलाज के तहत एंटी-वीईजीएफ़ इंजेक्शन की दूसरी डोज़ दी गई।


यह इंजेक्शन PIMS के ऑपरेशन थिएटर में लगाया गया। रावलपिंडी स्थित अल शिफा आई हॉस्पिटल के रेटिना विशेषज्ञ डॉ. नदीम क़ुरैशी और PIMS के ऑप्थैल्मोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. मुहम्मद आरिफ ख़ान ने संयुक्त रूप से यह प्रक्रिया पूरी की। इससे पहले 24 जनवरी को उन्हें इसी उपचार की पहली डोज़ दी गई थी।


मिली जानकारी के अनुसार, इंजेक्शन लगाने से पहले इमरान ख़ान का ईसीजी (ECG) और ईको (ECO) टेस्ट भी किया गया। PIMS प्रशासन की ओर से कहा गया कि दोनों जांच रिपोर्ट सामान्य पाई गईं। हालांकि, अस्पताल की तरफ से यह स्पष्ट नहीं किया गया कि आंख में इंजेक्शन लगाए जाने से पहले हृदय संबंधी जांच क्यों कराई गई। बताया जा रहा है कि इमरान ख़ान पिछले साल जुलाई से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी जूझ रहे हैं।


इंजेक्शन दिए जाने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी और फिर वापस अदियाला जेल भेज दिया गया। इसी महीने पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने बैरिस्टर सलमान सफदर को इमरान ख़ान की सेहत से जुड़ी जानकारी देने के लिए एमिकस क्यूरी नियुक्त किया था। सलमान सफदर ने अदालत को बताया था कि इमरान ख़ान को दाहिनी आंख से केवल 15 प्रतिशत ही दिखाई दे रहा है।


इमरान ख़ान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने उनके इलाज को लेकर देशभर में प्रदर्शन भी किए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की मांग उठाई थी। हालांकि, सरकार ने 16 फरवरी को अदालत में PIMS और अल शिफा आई हॉस्पिटल की नई मेडिकल रिपोर्ट पेश की, जिसमें कहा गया कि 24 जनवरी को पहली डोज़ दिए जाने के बाद उनकी आंख की स्थिति में सुधार दर्ज किया गया है।

IpressHouse

Recent Posts

जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी यूथ फ्रंटल संगठन का सत्याग्रह, छात्रों पर पुलिस कार्रवाई का किया विरोध

शहीद रामचंद्र विद्यार्थी पार्क में एकदिवसीय धरना मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन…

14 hours ago

ट्रंप की रूस से डीजल डील ने बढ़ाया यूक्रेन से टकराव, जेलेंस्की की कुर्सी पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। रूस से डीजल आपूर्ति को लेकर अमेरिका के फैसले ने रूस-यूक्रेन युद्ध को…

15 hours ago

यूपी कांग्रेस में मोना की ताजपोशी के बीच घमासान, अजय राय समर्थकों संग दफ्तर में धरने पर बैठे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस में नए प्रदेश अध्यक्ष के पदभार ग्रहण कार्यक्रम के बीच पार्टी…

16 hours ago

Hasan Mahmud Hat-Trick: हसन महमूद ने रचा इतिहास, बांग्लादेश के पहले तेज गेंदबाज बने

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज हसन महमूद ने अफगानिस्तान के खिलाफ अबू धाबी में खेले जा…

18 hours ago

दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, मेट्रो और इंटरनेट सेवाएं बहाल करने का निर्देश, केंद्र से मांगा हलफनामा

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने और सुरक्षा प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम…

20 hours ago

CJP नेताओं और ध्रुव राठी को राहत, दिल्ली पुलिस की हिरासत से रिहा, एक साल शांति बनाए रखने की शर्त

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रस्तावित प्रदर्शन…

21 hours ago