Trending News

मध्य पूर्व संकट का असर! बिहार में पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर बढ़ेगी निगरानी, डीएम-एसपी को सख्त निर्देश

मध्य पूर्व में बढ़ते युद्ध और तनाव का असर अब भारत के राज्यों की तैयारियों में भी दिखने लगा है। इसी को देखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के डीएम और एसपी को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन को कहा गया है कि एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति पर खास नजर रखी जाए और जमाखोरी या कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए।

10 मार्च 2026 को जारी किए गए पत्र में कहा गया है कि मौजूदा अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो राज्य में एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की कमी की स्थिति बन सकती है। ऐसे समय में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ बढ़ने की संभावना रहती है, जिससे अव्यवस्था और कानून-व्यवस्था की समस्या भी खड़ी हो सकती है। साथ ही कुछ लोग इस स्थिति का फायदा उठाकर जमाखोरी या कालाबाजारी भी कर सकते हैं।

इसी को ध्यान में रखते हुए बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को पहले से सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम और एसपी से कहा गया है कि अपने-अपने जिलों में गैस एजेंसियों, पेट्रोल पंपों और पेट्रोलियम उत्पाद बेचने वाले केंद्रों के आसपास निगरानी रखी जाए। जरूरत पड़ने पर वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था को रोका जा सके साथ ही जमाखोरों और कालाबाजारियों पर विशेष नजर रखी जाए और नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्यालय ने यह भी कहा है कि जिला प्रशासन आपूर्ति विभाग के साथ मिलकर काम करे। अगर कहीं किसी तरह की समस्या सामने आती है तो लोगों को सही जानकारी दी जाए, ताकि अफवाहें न फैलें और लोगों में घबराहट की स्थिति न बने।

इसी वजह से पुलिस ने सभी जिलों में पेट्रोल पंपों और गैस एजेंसियों के आसपास गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने को कहा गया है, ताकि अगर कहीं जमाखोरी या कालाबाजारी की सूचना मिले तो तुरंत कार्रवाई की जा सके। प्रशासन का कहना है कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

news desk

Recent Posts

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

6 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

6 hours ago

अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे से यूपी की सियासत में हलचल, 12 दिसंबर को हनुमानगढ़ी और रामलला के करेंगे दर्शन

पवन पांडे ने किया तारीख का ऐलान राम मंदिर को लेकर बीजेपी के निशाने पर…

8 hours ago

Mohammed Shami Retirement: टेस्ट क्रिकेट को अलविदा, इन 5 ऐतिहासिक स्पेल से हमेशा याद किए जाएंगे शमी

64 टेस्ट, 229 विकेट और कई यादगार जीत... 13 साल के सफर का हुआ अंत,…

9 hours ago

Petrol में 31% तक एथेनॉल! राहुल गांधी ने उठाए सवाल, बोले- जनता की जेब पर दोहरी मार, कंपनियों पर कब होगी कार्रवाई?

E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, कर्नाटक में…

10 hours ago

Ghaziabad Blast: पुलिस चौकी में धमाके के बाद आतंकी संगठन की एंट्री! ‘गाजी 2’ अकाउंट के दावे से मचा हड़कंप

गाजियाबाद के वसुंधरा पुलिस चौकी में विस्फोट के बाद सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन…

11 hours ago