ये बात किसी से छिपी नहीं है कि हर भारतीय घरों में दिन की शुरुआत का ‘अनऑफिशियल सेरेमनी’ अक्सर चाय के पहले घूंट के साथ बिस्कुट का पैकेट खोलना ही होता है। समय की कमी और भागदौड़ भरी ज़िंदगी में, ये झटपट तैयार होने वाला ‘कम्फर्ट स्नैक’ देश के लाखों लोगों के लिए सुबह की पहली ज़रूरत और पसंदीदा साथी बन गया है।
जैसा हम सभी को पता है चाय और बिस्कुट का पेयर सिर्फ़ एक नाश्ता नहीं है, ये हम भारतीयों के लिए एक इमोशन है! चाहे वो सुबह की एनर्जी हो या शाम का ‘हल्का-फुल्का’ स्नैक, ये जोड़ी हमेशा हिट रहती है। बचपन से लेकर बड़े होने तक हम सबका सबसे पसंदीदा स्नैक बन गया है चाय-बिस्कुट। लेकिन क्या आपने कभी ये सोच है की ये आपके हेल्थ पे किस तरह असर करेगा।

हेल्थ एक्सपर्ट्स ने इसे ‘रेड फ्लैग’ दिखा दिया है। उनका कहना है कि ये सुपर-टेस्टी कॉम्बिनेशन आपकी हेल्थ के लिए उतना ‘कूल’ नहीं है, जितना दिखता है। उन्होंने आगे ये भी बताय की इनफैक्ट ये आपको कई सीरियस बीमारियों का ‘इनविटेशन कार्ड’ दे रहा है। आइये जानते है इसपे एक्सपर्ट्स का क्या कहना है?
एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं कि बाज़ार के बिस्किट (जो मैदा, चीनी और ख़राब फैट से भरे हैं) खाने से आपकी बॉडी पर कई नेगेटिव असर पड़ते हैं:
डायबिटीज़: जब-जब आप मीठी चाय के साथ मीठे बिस्किट खाते हैं, तो ये आपकी बॉडी में शुगर को अचानक बूस्ट कर देता है, डाइबिटीज़ वालों के लिए ये ‘रेड अलर्ट’ तो है ही लेकिन नॉर्मल लोगों में भी ये आदत धीरे-धीरे इंसुलिन रेजिस्टेंस पैदा करती है, यानी डायबिटीज को बुलावा देनेका काम करती है।
हाई बीपी का हिंट: मैदे और शुगर से भरपूर, बिस्किट में अक्सर बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा भी बहुत ज़्यादा होती है। और बिस्कुट में छुपा हुआ सोडियम भी आपके ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है,और अपको BP का मरीज़ बना सकता है इसके साथ ही ये आपके हार्ट के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है।
लिवर का बढ़ता ख़तरा और वज़न का ‘अनकंट्रोल्ड’ बढ़ना : बिस्किट में ख़ूब सारी कैलोरी और हानिकारक फैट पाए जाते है भले ही वो आते का हो या सूजी कुछ लोग आते और सूजी के बिस्कुइट्स को सेफ ऑप्शन मान के इसे खाते है लेकिन एक्सपर्ट्स से इस्पे भी कहा है की इनमे भी कम मात्र में ही भले पर हानिकारक फैट होते जो सीधे आपके शरीर में फैट जमा करते हैं। और इससे भी ज्यादा उन्होंने को बिस्किट को खतरनाक बताया है हमारे लीवर के लिए, जब भी हम खाते बिस्किट है तो हमारे लीवर में जाके चिपकाना शुरू कर देता है जिससे हमे फैटी लीवर जैसी प्रोब्लेम्स होती है।

डाइजेशन में दिक्कतें: बिस्किट में इस्तेमाल होने वाला मैदा और ज़ीरो फाइबर आपके पेट के लिए किसी दुश्मन से कम नहीं है। ये एसिडिटी, गैस, अपच और कब्ज़ जैसी दिक्कतें पैदा करता है। आपका गट हेल्थ (आंतों का स्वास्थ्य) बुरी तरह बिगड़ जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने ये भी बताया की चाय और बिस्किट, दोनों में ही शुगर होती है। इस मीठे कॉम्बिनेशन से आपके दाँतों में कैविटी होने का चांस बहुत बढ़ जाता है, जिससे आगे चलकर गंभीर डेंटल प्रॉब्लम्स हो सकती हैं।
रिसर्च में पाया गया है कि बिस्किट खाते समय हम अक्सर खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाते,जिसकी वजह से एक या दो के बदले हम बातों-बातों में पूरा पैकेट ख़त्म कर देते हैं। ये ओवरईटिंग की आदत आपकी पूरी डाइट और हेल्थ को ख़राब कर देती है। अगर आप अपनी हेल्थ को बचाना चाहते हैं, तो इस चाय-बिस्किट की आदत को या तो छोड़ दें या बहुत कम कर दें। चाय के साथ हमेशा ऐसे विकल्प चुनें जो आपके हेल्थ के लिए सही हों और कम प्रोसेस किए गए हों।