Trending News

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके सेविंग अकाउंट पर मिले 3 गुना ज्यादा ब्याज… तो बस करें ये आसान सा काम!

महंगाई के इस दौर में हर कोई चाहता है कि उसका पैसा सुरक्षित रहे और ऐसी जगह निवेश हो जहां उसका पैसा बढ़ सके. आमतौर पर लोग अपने पैसे को सुरक्षित रखने के लिए बैंक के सेविंग अकाउंट में जमा करते हैं. बैंक इस पर एक तय ब्याज दर के अनुसार रिटर्न देता है, जो आमतौर पर 1% से 3% के बीच होता है.

लेकिन महंगाई को देखते हुए यह रिटर्न काफी कम है। ऐसे में कई लोग सेविंग अकाउंट की बजाय बैंक FD (फिक्स्ड डिपॉजिट) में पैसा रखना पसंद करते हैं, ताकि उन्हें ज्यादा रिटर्न मिल सके.हालांकि FD में पैसा तुरंत नहीं निकाला जा सकता और कभी-कभी कम ब्याज दर पर रिटर्न मिलता है.

इसी बीच, आज हम आपको ऑटो स्वीप सर्विस के बारे में बताने जा रहे हैं. इसके जरिए आप अपने सेविंग अकाउंट पर तीन गुना तक ज्यादा ब्याज कमा सकते हैं! सुनकर थोड़ी हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है. अब सवाल उठता है-ये ऑटो स्वीप सर्विस कैसे काम करती है?

ऑटो स्वीप सर्विस: आपके पैसे के लिए स्मार्ट तरीका

अक्सर बैंक अपने फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर 7-8% या उससे भी ज्यादा ब्याज देते हैं, जबकि सेविंग या करंट अकाउंट पर यह सिर्फ लगभग 2.5% रहता है। लेकिन थोड़ी स्मार्ट प्लानिंग से आप अपने अकाउंट में भी FD जैसा उच्च ब्याज कमा सकते हैं। इसका सबसे आसान तरीका है ऑटो स्वीप सर्विस (Auto Sweep Service)।

ऑटो स्वीप कैसे काम करती है?

जब आप अपनी बैंक शाखा में जाकर इस सर्विस को इनेबल कराते हैं, तो बैंक आपके अकाउंट की बैलेंस लिमिट तय कर देता है। इससे सेविंग अकाउंट में ये सर्विस इनेबल करने पर, जब आपके सेविंग या करंट अकाउंट में जमा राशि स्वीप लिमिट के पार निकलती है, तो ऑटो स्वीप एक्टिव हो जाता है. इसके बाद सपप्लस फंड पर अकाउंट पर लागू ब्याज के बजाय बैंक एफडी पर मिलने वाले ब्याज का लाभ मिल जाता है.

फायदे जो आप पा सकते हैं

आपके सर्वप्लस फंड पर FD जैसा उच्च ब्याज मिलेगा, बार-बार FD करने की जरूरत नहीं, सर्विस ऑटोमैटिकली काम करती है. आपका पैसा सुरक्षित रहता है और तरलता भी बनी रहती है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर यह वापस सेविंग अकाउंट में आसानी से ट्रांसफर हो जाता है.

ऑटो स्वीप सर्विस आपके अकाउंट के पैसों को स्मार्ट तरीके से बढ़ाती है और आपको सेविंग अकाउंट से कहीं अधिक लाभ देती है. इसे इनेबल करवाना बेहद आसान है और आपका पैसा खुद-ब-खुद FD की तरह काम करने लगता है.

news desk

Recent Posts

सचिवालय कॉलोनी में वेलफेयर एसोसिएशन का चुनाव संपन्न, संजय कुमार यादव अध्यक्ष निर्वाचित

लखनऊ: सेक्रेटेरिएट एवेन्यू वेलफेयर एसोसिएशन, सचिवालय कॉलोनी महानगर का चुनाव 13 सितंबर 2026 को संपन्न…

7 hours ago

शहर की बेटियां एलडपीएल की टीमों के लिए दिखाया दम, 140 खिलाड़ी नीलामी के लिए चुनी गईं, नीलामी 18 सितम्बर को

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की पहली लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग में छक्के-चौकों की बरसात करने और…

11 hours ago

मक्का-जेद्दा समेत 6 इलाकों में इमरजेंसी अलर्ट, हूती हमलों के बाद बढ़ी सऊदी अरब की चिंता

यमन के हूती विद्रोहियों के साथ बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब में सुरक्षा को…

11 hours ago

IND vs AFG 2nd T20: दिल्ली में आज सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, अफगानिस्तान के सामने करो या मरो का मुकाबला

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी…

12 hours ago

गणेश उत्सव में छाए ‘गोल्डन गणेश’! 24 कैरेट सोने और 3.83 लाख डायमंड्स का कमाल

गणेश चतुर्थी का त्योहार देशभर में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। महाराष्ट्र से…

12 hours ago

सचिन पायलट के नेतृत्व में कांग्रेस का हल्लाबोल, चीमा के घर कूच पर वाटर कैनन, कई नेता हिरासत में

पंजाब में नशे के मुद्दे और गुलजार सिंह आत्महत्या मामले को लेकर कांग्रेस ने चंडीगढ़…

12 hours ago