Trending News

T20 वर्ल्ड कप 2026 से हटे पाकिस्तान तो ICC लगाएगा बैन!

बांग्लादेश क्रिकेट को लेकर इन दिनों बड़ा बवाल मचा हुआ है। T20 विश्व कप में भारत न आने की जिद बांग्लादेश को भारी पड़ गई और आईसीसी ने उसे टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखा दिया। दरअसल, बांग्लादेश भारत में खेलने को तैयार नहीं था और आईसीसी ने वेन्यू बदलने से साफ इनकार कर दिया था।

इसी विवाद के बीच पाकिस्तान भी कूद पड़ा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी के एक बयान के बाद हलचल तेज हो गई, जिसमें उन्होंने बांग्लादेश का समर्थन करते हुए संकेत दिए कि पाकिस्तान भी T20 विश्व कप से हट सकता है। उन्होंने कहा था कि इस पर अंतिम फैसला पाकिस्तान सरकार करेगी।

मोहसिन नकवी के इस बयान के बाद आईसीसी हरकत में आ गया। सूत्रों के मुताबिक, आईसीसी ने सख्त लहजे में PCB को समझाया है कि टूर्नामेंट से हटने का फैसला पाकिस्तान के लिए घातक साबित हो सकता है। आईसीसी ने साफ संकेत दिए हैं कि इस तरह के कदम पर कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के T20 विश्व कप से बाहर होने की स्थिति में उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं, जिससे PCB और देश की क्रिकेट व्यवस्था पर गहरा असर पड़ेगा।

बहरहाल, मोहसिन नकवी के इसी रुख को लेकर आईसीसी ने अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को सख्त चेतावनी जारी की है। आईसीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर होने का फैसला करता है, तो उस पर बैन समेत कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

5 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

5 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

6 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

11 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

11 hours ago