Entertainment

‘मैं चुप नहीं रहूंगा…’ FIR के बाद अजीत भारती का पलटवार, चंद्रशेखर आजाद वाले बयान पर क्या बोले?

आरक्षण के मुद्दे को लेकर चल रही बहस अब सोशल मीडिया से निकलकर कानूनी विवाद तक पहुंचती नजर आ रही है। हाल ही में 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को लेकर प्रदर्शन हुआ था, जिसके बाद अब यूट्यूबर अजीत भारती के खिलाफ दिल्ली में FIR दर्ज होने की खबर सामने आई है। भारती पर सांसद चंद्रशेखर आजाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर को लेकर कथित आपत्तिजनक और जातिसूचक टिप्पणी करने के आरोप लगाए गए हैं। मामला एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

क्या है पूरा मामला

आरक्षण को लेकर यूट्यूबर अजीत भारती के एक कथित विवादित बयान के चलते मामला तूल पकड़ गया। भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह एक यूजर के कमेंट का जवाब देते नजर आ रहे हैं। कमेंट में कथित तौर पर कहा गया था कि, “अजीत भारती अपनी बहन की शादी चंद्रशेखर आजाद से करा दो तो आरक्षण खत्म हो जाएगा।”

इसके जवाब में भारती ने चंद्रशेखर आजाद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और उनकी जाति का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को खुद को इतना योग्य बनाना पड़ेगा कि वह किसी सवर्ण की बेटी का हाथ मांग सकें। इसके अलावा, भारती कमेंट करने वाले व्यक्ति पर पलटवार करते हुए उसकी मां-बहन को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणियां करते दिखाई दिए।

इसी वीडियो को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि भारती ने चंद्रशेखर आजाद और डॉ. भीमराव आंबेडकर समेत अनुसूचित जाति समुदाय को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी-एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

मुकदमा दर्ज होने पर भारती ने क्या दिया जवाब

अपने खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद अजीत भारती ने आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि जब उनकी मां और बहन को लेकर इस तरह की टिप्पणी की जाए तो वह चुप नहीं रह सकते। भारती ने यह भी कहा कि अगर दोबारा इस तरह की टिप्पणी की गई, तो वह उसी तरह जवाब देंगे।

भारती ने कहा, “कोई मेरी मां या बहन पर सीधे बलात्कारी मानसिकता के साथ यह कहे कि उसका विवाह मैं चंद्रशेखर के साथ करा दूं, और मैं चुप रह जाऊं तो आप बताइए कि मैं कैसा पुत्र या भाई हूं?” उन्होंने आगे दावा किया कि उन्होंने चंद्रशेखर आजाद को लेकर कोई जातिसूचक शब्द नहीं कहा।

दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

भारती ने आगे दिल्ली पुलिस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, “मैं सैनिक स्कूल का छात्र हूं और इतनी रैगिंग झेल चुका हूं कि मेरा मनोबल तोड़ने के लिए दिल्ली पुलिस को कस्टडी में मेरी हत्या करनी पड़ेगी, दो-चार डंडों से मेरा मनोबल नहीं टूटने वाला।”

उन्होंने आगे कहा कि अगर वह जीवित रहे तो जंतर-मंतर जाकर अपने समाज से पूछेंगे कि अगर किसी की मां या बहन को लेकर इस तरह की टिप्पणी की जाए तो वह क्या करेंगे। भारती ने यह भी कहा कि अगर उनके वीडियो पर दोबारा ऐसा कमेंट किया गया, तो वह फिर उसी तरीके से जवाब देंगे।

फिलहाल, इस मामले में अजीत भारती के खिलाफ लगाए गए आरोपों की जांच जारी है और उनके बयान को लेकर विवाद सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, भारती अपने बयान का बचाव करते हुए इसे अपनी मां और बहन को लेकर किए गए कमेंट का जवाब बता रहे हैं। ऐसे में अब इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच के नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हैं।

news desk

Recent Posts

“आप भी आइए अयोध्या…” अखिलेश की चुनौती पर सीएम योगी का पलटवार, बलरामपुर में दी सीधी चुनौती

उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर अयोध्या का रण सबसे बड़ा केंद्र बनता…

3 hours ago

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

3 hours ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

4 hours ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

5 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

6 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

7 hours ago