Trending News

‘मैं पागल होकर मर जाऊंगा, मुझे वापस बुला लीजिए…’ दुबई में फंसे गोंडा के अमित की दर्दभरी गुहार, 25 लाख के जुर्माने ने रोकी वतन वापसी

गोंडा: बेहतर कमाई की उम्मीद लेकर दुबई गए उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के करनैलगंज निवासी अमित मौर्य अब भारत लौटने के लिए मदद की गुहार लगा रहे हैं। शनिवार सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर उन्होंने अपनी परेशानी बताई। अमित का दावा है कि वह छह महीने की जेल की सजा पूरी कर चुके हैं, लेकिन 25 लाख रुपये का जुर्माना नहीं भर पाने के कारण दुबई में फंसे हुए हैं। उन्होंने पिता की खराब तबीयत और अपनी बिगड़ती मानसिक स्थिति का हवाला देते हुए जल्द घर वापस पहुंचाने की अपील की है।

वीडियो में अमित भावुक होकर कहते हैं, “मैं पागल होकर यहीं मर जाऊंगा, मुझे वापस बुला लीजिए।” उनका कहना है कि वह पिछले पांच साल से दुबई में रह रहे हैं। एक कथित झूठे मुकदमे में उन्हें छह महीने जेल में रहना पड़ा। सजा पूरी होने के बाद उन पर 25 लाख रुपये का जुर्माना लगा दिया गया। इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पाने के कारण उनकी भारत वापसी अटकी हुई है।

अमित ने वीडियो में बताया कि दुबई में फंसे रहने के दौरान उनकी मां का निधन हो गया, लेकिन वह उनके अंतिम समय में परिवार के पास नहीं पहुंच सके। अब पिता की तबीयत भी खराब है। ऐसे में घर लौटने की उनकी बेचैनी बढ़ती जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द उनकी मदद करने की अपील की है।

बेटे की वापसी के लिए पिता ने अधिकारियों से लगाई गुहार

अमित के पिता राम अशोक मौर्य भी बेटे की घर वापसी के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। उनके मुताबिक, वह इस संबंध में कई अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

राम अशोक मौर्य ने गोंडा के सांसद और विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से मामले में हस्तक्षेप करने और बेटे को भारत वापस लाने में मदद करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि सहायता के लिए राजा भैया से भी संपर्क किया गया था।

विदेश मंत्रालय की ओर से कानूनी सहायता का दावा

विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि सौरभ सिंह के मुताबिक, अमित मौर्य की मदद के लिए विदेश मंत्रालय की ओर से कानूनी सहायता उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि दुबई में सरकारी अधिवक्ता अमित का मामला लड़ रहे हैं।

सौरभ सिंह के अनुसार, विदेश राज्यमंत्री ने भी इस मामले को लेकर वहां के अधिकारियों से कई बार संपर्क किया है। उन्होंने कहा कि अमित की मदद के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं और मामले का समाधान निकालने की कोशिश जारी है।

फिलहाल, अमित मौर्य की भारत वापसी का रास्ता 25 लाख रुपये के जुर्माने और उससे जुड़े मामले के समाधान पर निर्भर बताया जा रहा है। परिवार को उम्मीद है कि संबंधित अधिकारियों के प्रयासों से जल्द कोई रास्ता निकलेगा और अमित अपने घर लौट सकेंगे।

vineet verma

Recent Posts

होम लोन एक बार नहीं, कई बार कर सकते हैं ट्रांसफर! EMI घटाने से लाखों की बचत तक, जानिए कब बदलें बैंक

नई दिल्ली: होम लोन की ईएमआई कम करना चाहते हैं तो बैंक बदलना आपके लिए…

4 minutes ago

पहले दिन 4.10 करोड़, शनिवार को और बढ़ी ‘उड़ता तीर’ की कमाई! आयुष्मान-सारा की स्पाई-कॉमेडी ने दूसरे दिन कितना कमा लिया?

नई दिल्ली: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म ‘उड़ता तीर’ सिनेमाघरों में रिलीज…

29 minutes ago

जन्म लेते ही नवजात के चेहरे पर दिखीं घनी मूंछें? VIDEO वायरल होते ही इंटरनेट पर मचा हंगामा, जानिए क्या है सच्चाई

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नवजात शिशु का वीडियो तेजी से वायरल…

38 minutes ago

हाईवे पर रील बना रही युवती को देखने में भटका कार चालक का ध्यान, डंपर से टकराई गाड़ी; VIDEO वायरल

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में सड़क सुरक्षा को नजरअंदाज करना…

44 minutes ago

धनतेरस पर आखिर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन और सोना-चांदी? भगवान धन्वंतरि से जुड़ी है खास मान्यता, जानें क्या है परंपरा

नई दिल्ली: दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव की शुरुआत धनतेरस से होती है। इस दिन…

49 minutes ago

JNU की दीवारों पर ‘फ्री उमर खालिद’ और ‘लॉन्ग लिव नक्सलबाड़ी’ के नारे, ABVP ने उठाए सवाल; प्रशासन से की कार्रवाई की मांग

नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर की दीवारों पर ‘FREE UMAR KHALID’ और ‘LONG…

52 minutes ago