पटना. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. उन्होंने गुरुवार को रिकॉर्ड दसवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नया इतिहास रचा.
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले, नीतीश कुमार के बाद सम्राट चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली. उनके बाद विजय सिन्हा ने शपथ ली.
नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में कुल 26 मंत्रियों को शामिल किया गया है, जिन्होंने क्रमवार शपथ लेकर सरकार के गठन की प्रक्रिया को पूरा किया.
शपथ लेने वाले मंत्री
- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
- सम्राट चौधरी
- विजय सिन्हा
- विजय चौधरी
- विजेंद्र यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडे
- दिलीप जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन साहनी
- नितिन नवीन
- राम कृपाल
- संतोष सुमन
- सुनील कुमार
- जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रामा निषाद
- लखेंद्र कुमार रौशन
- श्रेयसी सिंह
- प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- संजय कुमार सिंह
- दीपक प्रकाश