Latest News

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर; 5 महिलाओं समेत 6 की मौत

संगारेड्डी: तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में 5 महिलाओं समेत 6 लोगों की मौत हो गई। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में 6 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ऑटो में सवार थे 12 खेतिहर मजदूर

जानकारी के मुताबिक, ऑटो रिक्शा में कुल 12 लोग सवार थे। सभी कर्नाटक के बीदर जिले के खेतिहर मजदूर बताए जा रहे हैं। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान बीदर जिले के राजगेरा गांव निवासी रेखा, श्रीदेवी, कविता, रेशमा, निकिता और ऑटो चालक देवदास के रूप में हुई है। घायलों में निर्मला, तुलजम्मा, चंद्रकला, राधिका, शिल्पा और शोभा शामिल हैं।

मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने जताया दुख

हादसे की जानकारी मिलते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरतने को कहा है।

पुलिस ने शुरू की हादसे की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। कई घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। ऐसे में अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई है।

हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

एक और हादसे में दो लोगों की मौत

संगारेड्डी जिले में मंगलवार रात ही एक अन्य सड़क हादसा भी हुआ। कोहिर मंडल के कावेली में राष्ट्रीय राजमार्ग-65 पर एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद सामने से आ रहे वाहनों से जा भिड़ी। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे में कम से कम चार वाहन क्षतिग्रस्त हुए।

vineet verma

Recent Posts

बंगाल में TMC नेता कुणाल घोष की गाड़ी पर हमला: फेंके गए अंडे और पत्थर, टूटे शीशे; बोले- ‘यह पूरी तरह जंगलराज है’

कोलकाता/हुगली: पश्चिम बंगाल में एक बार फिर राजनीतिक हिंसा और जन-आक्रोश का मामला सामने आया…

13 minutes ago

लखनऊ के KGMU से जुड़े अध्ययन में मां के दूध के 100 सैंपल में मिले जहरीले रसायन, भारी धातुओं ने बढ़ाई चिंता

लखनऊ। नवजात शिशुओं के लिए अमृत माना जाने वाला मां का दूध अब पर्यावरण प्रदूषण…

2 hours ago

अलविदा बप्पा! लालबागचा राजा की विदाई के साथ मुंबई में गणेशोत्सव का समापन, 21 घंटे चला विसर्जन

अनंत चतुर्दशी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, लालबागचा राजा और चिंचपोखलीचा चिंतामणि की विदाई के…

2 hours ago

SIR विवाद के बीच CEC ज्ञानेश कुमार पर सियासी वार-पलटवार, BJP की तारीफ पर पवन खेड़ा का तंज

समिक भट्टाचार्य ने CEC ज्ञानेश कुमार को पद्म भूषण देने की बात कही, पवन खेड़ा…

3 hours ago

यूपी राज्यसभा चुनाव: BJP में टिकट को लेकर मंथन, पुराने चेहरों की वापसी या नए नेताओं पर दांव?

16 अक्टूबर को यूपी की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव, बीजेपी के खाते में 8…

3 hours ago

Team India ODI Squad: भारत की वनडे टीम में किस राज्य के कितने खिलाड़ी? उत्तर प्रदेश सबसे आगे, जानिए पूरी लिस्ट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज 27 सितंबर से शुरू होने…

4 hours ago