Trending News

धर्मेंद्र हैं सलामत: बेटी ईशा देओल ने झूठी मौत की अफवाहों को किया खारिज

बॉलीवुड के लिए मंगलवार का दिन बेहद चिंताजनक रहा। हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और ‘हीमैन’ के नाम से मशहूर धर्मेंद्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबर तेजी से वायरल हो रही है।

आज सुबह सबसे पहले सनी देओल की टीम की तरफ से धर्मेंद्र की सेहत को लेकर अपडेट आया। इसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल ने पापा की सेहत को लेकर लोगों को सचेत किया और झूठी अफवाहें फैलाने से बचने का अनुरोध किया।

अब धर्मेंद्र की पत्नी और जानी-मानी एक्ट्रेस हेमा मालिनी ने भी धर्मेंद्र की सेहत पर अपडेट साझा किया और मीडिया को अफवाहें फैलाने के लिए फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “जो हो रहा है, वह अक्षम्य है! जिम्मेदार चैनल ऐसे व्यक्ति के बारे में झूठी खबर कैसे फैला सकते हैं, जिस पर इलाज का असर हो रहा है और वह ठीक हो रहा है? यह बेहद अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। कृपया परिवार और उनकी निजता का पूरा सम्मान करें।”

उधर इस बीच उनकी बेटी ईशा देओल ने इन खबरों का खंडन किया है. ईशा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से झूठी खबरें फैलाने से बचने की अपील की है.

धर्मेंद्र ने अपने करीब 65 साल लंबे फिल्मी करियर में हिंदी सिनेमा को एक से बढ़कर एक यादगार फिल्में दीं। 1960 में उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने ‘शोले’, ‘सीता और गीता’, ‘मेरा गांव मेरा देश’, ‘लोहा’ जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में दमदार अभिनय कर अपनी अलग पहचान बनाई. उनके निधन की खबर से पूरे बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.

धर्मेंद्र: नसराली के छोटे से गांव से लेकर बॉलीवुड के ‘हीमैन’ तक का सफर, अब ‘इक्कीस’ में दिखेगी आखिरी झलक

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के नसराली गांव में हुआ था। एक छोटे से गांव से निकलकर उन्होंने हिंदी सिनेमा में वो मुकाम हासिल किया, जहां तक पहुंचना हर कलाकार का सपना होता है.

धर्मेंद्र ने अपने शानदार करियर में 300 से अधिक फिल्मों में काम किया और हर बार अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। उन्होंने न केवल हिंदी बल्कि पंजाबी फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का जलवा बिखेरा.

धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म

उनकी आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। वे 1971 के भारत-पाक युद्ध के हीरो अरुण खेत्रपाल की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि धर्मेंद्र उनके पिता का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के जरिए दर्शक एक बार फिर पर्दे पर धर्मेंद्र की बेमिसाल अदाकारी का जादू देख सकेंगे शायद आखिरी बार.

news desk

Recent Posts

बिग बॉस 20 में कैप्टेंसी को लेकर घमासान, माही विज का फूटा गुस्सा; किचन विवाद के बीच रीति तिवारी का मिड-वीक एविक्शन

मुंबई: ‘बिग बॉस 20’ के घर में कैप्टेंसी की रेस शुरू होते ही कंटेस्टेंट्स के…

11 hours ago

बापू आए, एक रात ठहरे और छोड़ गए ऐसी यादें… इटारसी की इस धर्मशाला में आज भी सुरक्षित है गांधी जी के हाथों लिखा संदेश

इटारसी: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले का इटारसी उनकी…

11 hours ago

अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला, बोले- सरकार में बैठे लोग गांधी के सिद्धांत और सत्याग्रह को नहीं मानते

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्थित जनपथ मार्केट पहुंचे। यहां…

11 hours ago

Samsung Galaxy Buds On: कान में फिट नहीं होंगे ईयरबड्स! सैमसंग ने लॉन्च किया अनोखा क्लिप-ऑन डिज़ाइन

कान में ईयरबड्स लगाते ही दर्द या चुभन होने लगती है? या फिर लंबे समय…

16 hours ago

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच 500 से ज्यादा हिरासत में, मुंबई में CJP का आंदोलन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर शुक्रवार, 2 अक्टूबर को…

17 hours ago