Trending News

H-1B वीज़ा फीस बढ़ोतरी ने IT सेक्टर को हिलाया, SEBI से क्लीनचिट के बाद अडानी के शेयर चमके !

नई दिल्ली: ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीज़ा फीस को $1,000 से बढ़ाकर $100,000 प्रति अप्लिकेशन करने के फैसले ने भारतीय IT सेक्टर को बड़ा झटका दिया है. इस घोषणा के बाद IT कंपनियों में तेज़ बिकवाली देखने को मिली और सिर्फ तीन दिनों में म्यूचुअल फंड्स की वैल्यूएशन ₹13,000 करोड़ घट गई.

19 सितंबर तक टॉप 10 IT कंपनियों में MFs की हिस्सेदारी की कीमत ₹3.41 लाख करोड़ थी, जो 22 सितंबर तक घटकर ₹3.28 लाख करोड़ रह गई. इसमें कुछ प्रमुख कंपनियों जैसे Infosys का वैल्यूएशन ₹4,627 करोड़, TCS का ₹2,052 करोड़ और HCL Tech का ₹1,154 करोड़ घटा. इसका असर बाजार में भी दिखा, सेंसेक्स 82,447 और निफ्टी लगभग 25,290 पर ट्रेड करता दिखा.

विश्लेषकों का मानना है कि फीस बढ़ोतरी कंपनियों के हायरिंग इकॉनॉमिक्स को प्रभावित कर सकती है. हालांकि, टॉप 10 IT कंपनियों के सिर्फ 1.2–4.1% कर्मचारी ही H-1B वीज़ा पर हैं, इसलिए असर सीमित रह सकता है. JM Financial का कहना है कि लंबी अवधि में यह कदम मामूली साबित हो सकता है.

वहीं दूसरी ओर, अडानी ग्रुप के शेयरों में मजबूती देखने को मिली. सोमवार को अडानी एंटरप्राइजेज 3.1% की बढ़त के साथ ₹2,601 पर बंद हुआ, जबकि अडानी पावर 19%, अडानी ग्रीन 6% और अडानी पोर्ट्स 1.5% चढ़े। बीते शुक्रवार से अब तक अडानी कंपनियों का मार्केट कैप ₹66,000 करोड़ बढ़ चुका है.

SEBI की जांच में अडानी ग्रुप को क्लीन चिट मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा बढ़ा है.

news desk

Recent Posts

ईरान में सत्ता नहीं बदल पाए ट्रंप-नेतन्याहू, अब अमेरिका और इजराइल में खुद घिरे राजनीतिक संकट में

खामेनेई की मौत और सैन्य ठिकानों पर हमलों के बाद भी नहीं टूटा ईरान का…

1 minute ago

AI वीडियो शेयर करने पर प्रशांत भूषण पर FIR, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दर्ज किया केस

सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो शेयर…

40 minutes ago

जयपुर से अमेरिका तक का सफर, पिया डांडिया ने ट्रंप के करीबी को हराकर रचा इतिहास; जानें कौन हैं?

वॉशिंगटन। राजस्थान के जयपुर से अमेरिका पहुंचे एक परिवार की बेटी ने अमेरिकी राजनीति में…

57 minutes ago

चुनावी झटके के बाद ट्रंप के बदले तेवर! ईरान से बातचीत को तैयार अमेरिका, इजराइल की 4 अरब डॉलर की मदद भी बंद करने का ऐलान

मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को नुकसान के बीच ट्रंप के दो बड़े फैसले, तेहरान…

2 hours ago

शादी के 4 साल बाद अलग हुए सिंगर कनिका कपूर और गौतम हाथीरमानी , सोशल मीडिया पर किया बड़ा खुलासा

अपनी सुरीली आवाज और चार्टबस्टर गानों से दिलों पर राज करने वाली मशहूर प्लेबैक सिंगर…

2 hours ago

ट्रंप की हार से हिलेगी दुनिया की सियासत! भारत पर भी पड़ेगा बड़ा असर, क्या बदलेंगे समीकरण?

अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में सत्ता का बदला संतुलन भारत-अमेरिका आर्थिक रिश्तों के लिए भी महत्वपूर्ण…

2 hours ago