मंगलवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने आवास पर INDIA ब्लॉक के सांसदों को ‘चाय (High Tea)’ पर बुलाया। इस दौरान कथित “वोट चोरी” के खिलाफ संयुक्त विरोध-प्रदर्शन की रणनीति और मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर गंभीर चर्चा की गई। बैठक के बाद इंडिया गठबंधन की एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें विपक्षी दलों के नेताओं ने SIR मामले और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। साथ ही केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए तीखे हमले किए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हमारी टीम अब रुकेगी नहीं और हम सब मिलकर लड़ाई लड़ेंगे।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के संघर्ष में हम सब साथ हैं और अब मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा ही हमारा मिशन है।
वोट चोरी में शामिल सबका हिसाब होगा। लोकतंत्र की हत्या की गई है। अब लोकतंत्र को बचाने का ही हमारा लक्ष्य है. पीएम मोदी, ज्ञानेश कुमार और अमित शाह को छोड़ेंगे नहीं.
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि “एक दिन पहले हुआ प्रदर्शन सफल रहा. वोट चोरी और सीईसी गंभीर मुद्दा है और राहुल गांधी गंभीर मुद्दे को उठा रहे हैं. आपने पिछले चार दिनों में INDIA अलायंस की पहल की ज़बरदस्त सफलता देखी है। राहुल गांधी और दूसरे नेताओं ने जनता के मुद्दों को बहुत गंभीरता और लगन से उठाया. इतनी बड़ी संख्या में लोग शायद ही कभी आए हों।
दिल्ली में यह पहली बार है कि युवा और नागरिक पूरी तरह से अपनी पहल पर एक साथ आए हैं। आपने यह देखा है, इसलिए मैं और ज़्यादा डिटेल में नहीं बताना चाहता। हर कोई अब PM मोदी के वोट चुराने के प्लान को पूरी तरह से एक्सपोज़ करने के लिए तैयार है।”
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि “जंतर मंतर पर रोक से इनका डर जगजाहिर हुआ है संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक किया गया है। साजिश करने वाले नहीं बच पाएंगे. विपक्ष हर कुर्बानी के लिए तैयार है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को जरूर सजा मिलेगी। आप सब जानते हैं कि ज्ञानेश कुमार गुप्ता ने जिस तरह से डेमोक्रेसी को कुचलने की कोशिश की है; यह साफ तौर पर BJP, अमित शाह और पीएम मोदी की साज़िश है।
हम डेमोक्रेसी को बचाने के अपने इरादे में एक हैं, और इसे पाने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी, हम करेंगे। यह गांधी जी, लोहिया जी, भगत सिंह और कर्पूरी ठाकुर जी की धरती है। फिर भी, कुछ लोग हैं जो लगातार देश की संवैधानिक संस्थाओं को हाईजैक करने की कोशिश कर रहे हैं—चाहे वह ED हो, CBI हो, या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हो।
2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर क्रिकेट फैंस का उत्साह अभी से चरम पर पहुंचने…
दिवाली 2026 की तारीख को लेकर लोगों के बीच असमंजस है कि दीपों का त्योहार…
स्मार्टफोन बाजार में तहलका मचाने के लिए Oppo अपनी नई और बेहद पावरफुल Find X10…
त्योहारों के सीजन में UPI पेमेंट को लेकर लागू होने वाले जिस नए नियम का…
लखनऊ के शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे और उसकी बहन रश्मि दुबे की…
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर उठे सवालों के बीच चुनाव आयोग…