Trending News

GPS और कैलकुलेटर ने आसान की जिंदगी, पर क्या छीन ली दिमाग की ताकत? जानिए क्यों जरूरी है ब्रेन वर्कआउट

अक्सर हम अपनी बॉडी को फिट रखने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं, डाइट चार्ट फॉलो करते हैं और प्रोटीन सप्लीमेंट लेते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपके शरीर का कंट्रोल सेंटर यानी आपका ‘दिमाग’ भी वर्कआउट की मांग करता है।
आजकल हम इतने स्मार्ट हो गए हैं कि छोटी-सी कैलकुलेशन के लिए कैलकुलेटर और घर के बगल वाली गली के लिए भी GPS खोल लेते हैं। न्यूरोलॉजिस्टस का कहना है कि यह ‘आराम’ असल में आपके दिमाग को सुस्त बना रहा है।

क्यों जरूरी है दिमागी कसरत?
डॉक्टर्स के अनुसार, हमारा दिमाग ‘प्लास्टिक’ की तरह होता है। अगर हम इसे नई चुनौतियाँ नहीं देते, तो इसके न्यूरल कनेक्शन कमजोर होने लगते हैं। जिस तरह बिना इस्तेमाल के मशीन में जंग लग जाता है, वैसे ही चुनौती के अभाव में दिमाग की सोचने और याद रखने की क्षमता कम होने लगती है।

अपनी दिनचर्या में बदलें ये 3 चीजें
न्यूरोलॉजिस्ट ने दिमाग को शार्प रखने के लिए कुछ टिप्स शेयर किए हैं:

‘नॉन-डोमिनेंट‘ हाथ का प्रयोग करें: अगर आप सीधे हाथ से ब्रश करते हैं या खाना खाते हैं, तो कभी-कभी इसे बाएं हाथ से करने की कोशिश करें। यह सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन यह आपके दिमाग के उस हिस्से को सक्रिय करता है जो आमतौर पर शांत रहता है।

मल्टीटास्किंग को कहें ‘ना‘: हम अक्सर गर्व से कहते हैं कि हम एक साथ पांच काम कर रहे हैं। लेकिन डॉक्टर इसे ‘ब्रेन ड्रेन’ कहते हैं। मल्टीटास्किंग आपकी कार्यक्षमता को 40% तक घटा देती है और दिमागी थकान बढ़ाती है।

सीखते रहें कुछ नया: चाहे वह कोई नई भाषा हो, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंट हो या बस एक नई कुकिंग रेसिपी—जब आप कुछ नया सीखते हैं, तो दिमाग में नए रास्ते बनते हैं जो बुढ़ापे में याददाश्त जाने (Dementia) जैसी समस्याओं से बचाते हैं।

इन संकेतों को न करें नजरअंदाज

डॉक्टर्स ने यह भी बताया गया है कि अगर आप छोटी-छोटी चीजें जैसे—चाबियां कहाँ रखी हैं, किसी का नाम, या रोजमर्रा के रास्ते बार-बार भूलने लगे हैं, तो यह संकेत है कि आपके दिमाग को ‘एक्टिव’ होने की जरूरत है।

स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग निवास करता है, लेकिन स्वस्थ दिमाग के लिए उसे ‘चुनौतियों की डाइट’ देना भी जरूरी है। अगली बार जब आप खाली बैठें, तो सोशल मीडिया स्क्रॉल करने के बजाय एक सुडोकू पजल हल करें आपका दिमाग आपको शुक्रिया कहेगा।

news desk

Recent Posts

Share Market Today: 8 हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 400 अंक उछला

अमेरिकी फेड से जुड़ी चिंताएं कम होने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से…

42 minutes ago

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया ब्लंडर… अब सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक

अमेरिकी राजनीति के गलियारों से एक ऐसी बड़ी और हैरान करने वाली खबर सामने आ…

54 minutes ago

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग तेज, जस्टिस भुइयां की टिप्पणी के बाद विपक्ष ने खोला मोर्चा

जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने CEC पर साधा निशाना, सागरिका घोष ने भी उठाए…

59 minutes ago

10 साल की मेहनत लाई रंग! Avinash Mishra बने Khatron Ke Khiladi 15 के विनर, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अविनाश और ईशा का इमोशनल मोमेंट

स्टंट आधारित देश के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 15' का आखिरकार…

2 hours ago

Supreme Court CEC Hearing: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिकाओं पर आज सुनवाई, SIR के फैसलों पर भी उठे सवाल

याचिकाओं में CEC के निलंबन से लेकर SIR से जुड़े फैसलों को रद्द करने की…

2 hours ago

UP Rajya Sabha Election: तीसरे उम्मीदवार पर सपा का सस्पेंस, बीजेपी की चाल का इंतजार; 6 अक्टूबर को खुलेगा अखिलेश का पत्ता?

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को मतदान, सपा ने दो नाम…

2 hours ago