Latest News

38 साल बाद गोविंदा से अलग होने के लिए सुनीता ने किया कोर्ट का रूख !

फिल्म स्टार गोविंदा औऱ उनकी पत्नी के बीच अनबन की बात काफी समय से चर्चा में चल रही है. जो जानकारी आ रही है उसके मुताबिक गोविंदा की पत्नी सुनीता ने 38 साल की शादी के बाद तलाक के लिए कोर्ट में याचिका दायर कर दी है. पिछले कुछ समय से दोनों की निजी जिंदगी को लेकर तमाम बातें कही जा रही थीं. कहा जा रहा था कि दोनों जल्द ही अलग हो सकते हैं. हालांकि बीच बीच में दोनों के पैचअप की बातें भी सुनाई देती हैं.

इस खबर के बाद गोविंदा के कुछ पुराने इंटरव्यू भी फिर से सुर्खियों में आ गए हैं. जिनमें उन्होंने अपने निजी जीवन और रिश्तों को लेकर कई खुलासे किए थे. एक पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि वो एक्ट्रेस नीलम कोठारी से बेइंतहा मोहब्बत करते थे और उन्हीं के साथ अपना जीवन बिताना चाहते थे. लेकिन हालात कुछ ऐसे बने कि उन्हें सुनीता से शादी करनी पड़ी. जो उनके लिए एक तरह की मजबूरी बन गई थी. गोविंदा ने साफ कहा था कि नीलम उनकी जिंदगी की वो महिला थीं, जिनसे वो सच्चा प्यार करते थे.

सुनीता को बदलना चाहते थे गोविंदा

एक इंटरव्यू के दौरान गोविंदा ने यह खुलकर स्वीकार किया था कि उन्होंने अपने वैवाहिक जीवन में एक दौर ऐसा भी देखा, जब वह चाहते थे कि उनकी पत्नी सुनीता अपनी सोच, अपने व्यवहार और यहां तक कि अपने व्यक्तित्व को इस तरह ढाल लें कि वह नीलम कोठारी जैसी लगने लगें. गोविंदा के दिल में नीलम की जो छवि बस चुकी थी, वो चाहते थे कि सुनीता भी उन्हीं मानकों पर खरी उतरें.

कौन है नीलम कोठारी?

नीलम कोठारी एक पूर्व फिल्म अभिनेत्री हैं. जो 1980 और 90 के दशक में बॉलीवुड की एक जानी-मानी और पसंदीदा चेहरों में शुमार थीं. उन्होंने 1984 में फिल्म ‘जवानी’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. और देखते ही देखते वे इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाने में सफल रहीं. अपने करियर के दौरान नीलम ने कई हिट फिल्मों में काम किया और खासतौर पर गोविंदा के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया. इल्ज़ाम, हत्या और खुदगर्ज़ जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं और नीलम की लोकप्रियता को नई ऊंचाइयां मिलीं.

फिल्मों से दूरी बनाने के बाद नीलम ने ज्वेलरी डिज़ाइनिंग की दुनिया में कदम रखा. उन्होंने खुद का एक लक्ज़री ज्वेलरी ब्रांड शुरू किया. जिसे हाई-प्रोफाइल क्लाइंट्स और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ के बीच खासा पसंद किया गया.

गोविंदा और सुनीता की अधूरी कहानी

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने लगभग 38 साल तक एक साथ वैवाहिक जीवन बिताया, लेकिन उनका रिश्ता शुरुआत से ही पूरी तरह सहज नहीं था. असल में, गोविंदा जब फिल्म इंडस्ट्री में कदम रख रहे थे, तब वे काफी शर्मीले और अंतर्मुखी स्वभाव के थे. खासकर महिलाओं के साथ बातचीत करना या उनके सामने सहज होना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था. अपने इसी संकोच को दूर करने के लिए और लड़कियों की संगत में आत्मविश्वास विकसित करने के इरादे से उन्होंने सुनीता से दोस्ती की और फिर यह रिश्ता धीरे धीरे आगे बढ़ा. हालांकि, समय के साथ यह दोस्ती शादी में बदल गई. लेकिन इस रिश्ते की नींव में जो उलझन और असमंजस था. वो कहीं न कहीं उनकी शादीशुदा जिंदगी में भी दिखाई दे रहा था.

news desk

Recent Posts

मगरमच्छ मांस के साथ क्यों निगल जाता है पत्थर? वजह जानेंगे तो दंग रह जाएंगे, पेट में ऐसे करता है काम

नई दिल्ली: मगरमच्छ को दुनिया के खतरनाक शिकारियों में गिना जाता है। यह अपने शिकार…

10 hours ago

77 की उम्र में ChatGPT से बिजनेस प्लान बना रहे थे दादाजी, तीन बार कहा ‘सर’ तो वायरल हो गई तस्वीर; सोशल मीडिया ने किया सलाम

हैदराबाद: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर आमतौर पर युवाओं की चर्चा होती है, लेकिन हैदराबाद के…

10 hours ago

अनार हर किसी के लिए नहीं! एनीमिया से लेकर पाचन तक में फायदे, लेकिन इन लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए

नई दिल्ली: अनार को पोषक तत्वों से भरपूर फल माना जाता है और आयुर्वेद में…

10 hours ago

पहाड़ों पर उमड़ा सैलाब, सड़कों पर थमी रफ्तार! शिमला-मनाली से नैनीताल-मसूरी तक लंबा जाम, घंटों फंसे पर्यटक

नई दिल्ली: गांधी जयंती की छुट्टी और शनिवार-रविवार के वीकेंड को देखते हुए बड़ी संख्या…

10 hours ago

ब्लड शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज कितनी देर चलें? डॉक्टर ने बताया आसान वॉकिंग रूटीन, खाने के बाद भी मिलेगा फायदा

नई दिल्ली: ब्लड शुगर बढ़ना स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या हो सकती है। इसे नियंत्रित…

10 hours ago

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 4 जगहों पर मिलेगा पहाड़, समुद्र और रोमांच का शानदार मजा

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…

11 hours ago