बाजार

फ्यूल एक्सपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स खत्म; लेकिन घरेलू कीमतों पर क्यों नहीं मिली राहत?

एक बार फिर केंद्र सरकार ने “फ्यूल एक्सपोर्ट” को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सेंट्रल गवर्नमेंट ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (ATF) के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। हालांकि, घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों के लिए लगाए जाने वाले एक्साइज ड्यूटी में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है।

क्या है विंडफॉल टैक्स

विंडफॉल टैक्स एक ऐसा टैक्स है, जिसे सरकार किसी खास उद्योग या कंपनी पर उस समय लगाती है, जब उसे अचानक और असाधारण रूप से ज्यादा मुनाफा होता है। आमतौर पर यह स्थिति वैश्विक संकट, युद्ध या अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में अचानक बढ़ोतरी जैसे बाहरी कारणों से पैदा होती है। यह टैक्स कंपनियों के सामान्य कारोबार से होने वाली कमाई पर नहीं, बल्कि अचानक हुए अतिरिक्त मुनाफे पर लगाया जाता है।

कितना घटाया गया विंडफॉल टैक्स

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन यानी ATF के एक्सपोर्ट पर लगने वाले विंडफॉल टैक्स में कटौती की है। यह कटौती इस प्रकार है:

पेट्रोल: एक्सपोर्ट ड्यूटी 3.50 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य (0) कर दी गई है।

डीजल: एक्सपोर्ट ड्यूटी 25.50 रुपये से घटाकर 24 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

ATF: एक्सपोर्ट ड्यूटी 22 रुपये से घटाकर 19.50 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है।

घरेलू स्तर पर क्यों नही की गई कटौती

घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल पर लगने वाली एक्साइज ड्यूटी में फिलहाल किसी तरह की कटौती नहीं की गई है। विंडफॉल टैक्स मुख्य रूप से विदेशी बाजार में ईंधन के एक्सपोर्ट पर लगाया जाने वाला अतिरिक्त शुल्क है। इसका घरेलू खुदरा कीमतों और एक्साइज ड्यूटी से सीधा संबंध नहीं है। इसी वजह से एक्सपोर्ट पर विंडफॉल टैक्स में कटौती का मतलब यह नहीं है कि घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल की कीमते कम होंगी।

कुछ समय पहले वेस्ट एशिया में पैदा हुए एनर्जी संकट के चलते विंडफॉल टैक्स में बढ़ोतरी की गई थी। अब एक बार फिर इसमें कटौती की गई है। इस सप्ताह की शुरुआत में केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) पर एक्सपोर्ट शुल्क बढ़ाया था। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय कीमतों और रिफाइनिंग मार्जिन में बदलाव के जवाब में इन शुल्कों में समय-समय पर संशोधन किया जाता रहा है।

news desk

Recent Posts

₹5,999 में आया ऐसा Smart Band, 15 दिन चलेगी बैटरी और बताएगा शरीर कितना फिट! Pebble Qore Ultra के फीचर्स ने खींचा ध्यान

नई दिल्ली: फिटनेस और अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी पर नजर रखने वालों के लिए…

9 hours ago

बिना सीमेंट के खड़े हैं 16 मंदिर, बारिश से पहले खुद बढ़ जाता है कुंड का पानी! अल्मोड़ा के त्रिनेत्र महादेव धाम के ये रहस्य कर देंगे हैरान

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की पहाड़ियों में कई ऐसे प्राचीन धार्मिक स्थल हैं, जिनसे जुड़ी मान्यताएं आज…

9 hours ago

नारियल का खोल समझकर फेंकने की न करें गलती! घर की सजावट में ऐसे करें इस्तेमाल, 5 आइडिया देखकर रह जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: नारियल का पानी या गूदा निकालने के बाद उसका सख्त बाहरी खोल अक्सर…

9 hours ago

IT की नौकरी छोड़ी, अब बेंगलुरु में चलाती हैं रैपिडो ऑटो! महिला ने बताया पूरा हिसाब- ‘पहले से ज्यादा कमाई और जिंदगी में सुकून’

बेंगलुरु: आईटी कंपनी की नौकरी छोड़कर बेंगलुरु में रैपिडो ऑटो चलाने वाली एक महिला इन…

9 hours ago

‘2029 तक इंतजार नहीं करना होगा, जल्द मिलेगी गुड न्यूज’, ममता बनर्जी का दावा; चुनाव आयोग पर भी साधा निशाना

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजधानी में प्रेस…

9 hours ago

फ्लाईदुबई के को-पायलट को कैसे मिली विमान उड़ाने की मंजूरी? हमले के बाद GCAA के नियमों और पायलटों की जांच पर उठे सवाल

नई दिल्ली: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में को-पायलट द्वारा कैप्टन…

9 hours ago