Trending News

विदेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी: भारतीय पासपोर्ट की ताकत बढ़ी, अब 56 देशों में वीजा की टेंशन खत्म

अगर आप विदेश घूमने के शौकीन हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है! Henley Passport Index 2026 की ताजा रिपोर्ट में भारतीय पासपोर्ट की ताकत काफी बढ़ गई है। भारत ने ग्लोबल रैंकिंग में लंबी छलांग मारते हुए 75वां स्थान हासिल किया है। साल 2025 में भारत 85वें नंबर पर था, यानी महज एक साल में भारत ने 10 देशों को पीछे छोड़ दिया है।

अब 56 देशों में ‘नो वीजा’ टेंशन
भारतीय पासपोर्ट के साथ अब आप दुनिया के 56 देशों में बिना किसी एडवांस वीजा के घूम सकते हैं। यानी आप ‘वीजा-फ्री’ या ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ सुविधा का फायदा उठा सकते हैं।

रैंकिंग तो सुधरी है, लेकिन बिना वीजा वाले देशों की गिनती 57 से घटकर 56 हो गई है। इसकी वजह ईरान और बोलीविया की वीजा पॉलिसी में हुए हालिया बदलाव हैं।

आखिर कैसे सुधरी भारत की रैंकिंग?
एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत की रैंक बढ़ने के पीछे दो बड़े कारण हैं:

इंडेक्स में शामिल कई दूसरे देशों की स्थिति भारत के मुकाबले कमजोर हुई है। हाल ही में द गाम्बिया ने भारतीयों के लिए ‘वीजा-ऑन-अराइवल’ फिर से शुरू किया, जिससे फरवरी में हमारी पोजीशन और मजबूत हो गई।

टॉप पर कौन है?
दुनिया के सबसे पावरफुल पासपोर्ट की रेस में सिंगापुर एक बार फिर नंबर-1 बना हुआ है। सिंगापुर के नागरिक 192 देशों में बिना वीजा के जा सकते हैं। वहीं, जापान और दक्षिण कोरिया 187 देशों के एक्सेस के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

news desk

Recent Posts

लखनऊ का सिद्धपीठ माँ चंद्रिका देवी मंदिर बंद! मंदिर में जलभराव से प्रशासन का बड़ा फैसला, जानिए कब खुलेंगे कपाट

नवरात्रि और अमावस्या के पावन अवसर पर जहाँ माँ चंद्रिका देवी के दरबार में लाखों…

24 minutes ago

घाघरा-चोली से लेकर मोनोक्रोम एथनिक तक, जानिए क्या है इस बार ट्रेंड में

नवरात्रि अब सिर्फ पूजा-पाठ तक सीमित नहीं, बल्कि फैशन, म्यूजिक और लाइफस्टाइल का ऐसा रंगीन…

1 hour ago

पहली बार भारत आ रही जिम्बाब्वे की महिला टीम, स्मृति मंधाना संभालेंगी टीम इंडिया की कमान!

भारतीय महिला क्रिकेट टीम अपने आगामी और बेहद व्यस्त इंटरनेशनल सीजन की शुरुआत एक ऐतिहासिक…

2 hours ago

रुपये को गिरने से बचाने के लिए RBI का ‘मास्टरस्ट्रोक’, विदेशी मुद्रा बाजार के बदले नियम!

कमजोर होते रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में स्थिरता बनाए रखने के…

4 hours ago

स्मार्टफोन की लत बनी मानसिक बीमारी: 13 साल के बच्चे का 12 घंटे गेम खेलना डराने वाला सच, जानिए कैसे करें बचाव

आज के डिजिटल दौर में बच्चों से लेकर बड़ों तक के हाथ में स्मार्टफोन आम…

4 hours ago

CJP प्रोटेस्ट के बीच चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के बदले नियम, ‘फॉर्म-7’ पर लगाई गई लिमिट

भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने देश की मतदाता सूची (Voter List) की शुचिता बनाए रखने…

5 hours ago