Trending News

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट के बाद रिकवरी,रातोंरात टूटी चांदी, सुबह खुलते ही दिखी जबरदस्त रिकवरी, जानें आज के ताजा भाव

सोना और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। मंगलवार के कारोबारी सत्र में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर रात के समय अचानक बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

रात करीब 8:30 बजे चांदी की कीमत में 5 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट आई, जबकि सोना भी करीब ढाई फीसदी तक फिसल गया। इस अचानक आई गिरावट से निवेशकों में हलचल मच गई।

हालांकि, बुधवार को कारोबार शुरू होते ही बाजार में रिकवरी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना और चांदी दोनों ही तेजी के साथ कारोबार करते नजर आए।

अब सवाल यह है कि ताजा कारोबार में 1 किलो चांदी की कीमत क्या चल रही है और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का रेट कितना है? आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट भाव और बाजार की चाल।

मंगलवार रात चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान चांदी का भाव करीब 2.26 लाख रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया और इसमें 5 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी की कीमत 5.58 फीसदी यानी 13,378 रुपये प्रति किलो टूटकर 2,26,513 रुपये पर आ गई थी। यह स्तर 29 जनवरी को बने इसके लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये की तुलना में करीब 1,93,535 रुपये कम था। हालांकि, कारोबारी सत्र के अंत में चांदी 2,28,783 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

लेकिन बुधवार को जैसे ही एमसीएक्स पर कारोबार शुरू हुआ, चांदी ने रिकवरी के संकेत दिए। खबर लिखे जाने तक 1 किलो चांदी की कीमत 2 फीसदी से ज्यादा, यानी करीब 5,000 रुपये की तेजी के साथ 2,34,000 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती नजर आई।

बाजार में आई इस तेज गिरावट और फिर उछाल ने निवेशकों को एक बार फिर सतर्क कर दिया है।

news desk

Recent Posts

‘शीशमहल में मुर्गा बनाकर पीटा ’— राघव चड्ढा पर जयहिंद के दावों से AAP में भूचाल!

नई दिल्ली/चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के अंदर चल रही खींचतान अब ऐसे मोड़ पर पहुंच…

43 minutes ago

AAP vs Raghav Chadha: राघव चड्ढा का अपनी ही पार्टी पर पलटवार, वीडियो जारी कर कहा- ‘पिक्चर अभी बाकी है’

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा के बीच तल्खी अब…

3 hours ago

राघव चड्ढा को ‘आप’ ने उपनेता पद से हटाया तो प्रियंका चोपड़ा ने ‘पराजित नहीं’ वाले वीडियो पर किया रिएक्ट; जानें पूरा मामला

नई दिल्ली/मुंबई। आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर बड़े सांगठनिक बदलाव के बीच राज्यसभा सांसद…

4 hours ago

मिडिल ईस्ट में तनाव: ईरान द्वारा गिराए गए अमेरिकी F-15E फाइटर जेट के लापता पायलट का रेस्क्यू, सांसद डॉन बेकन का दावा

वाशिंगटन/तेहरान। मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।…

4 hours ago

ईरान पर बड़ा हमला तय? अमेरिका-इजरायल की तैयारी पूरी, ऊर्जा ठिकाने निशाने पर

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे तनाव में अब एक नया मोड़ आता नजर…

5 hours ago