Trending News

थाईलैंड में फरार गोवा नाइटक्लब मालिक: भारत तक लाना कितना आसान या मुश्किल?”

गोवा के ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइटक्लब में आग लगने से 25 लोगों की जान एक झटके में चली गई। सरकार इस मामले में कड़ा एक्शन लेने का दावा कर रही है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इस दर्दनाक घटना के कुछ ही घंटों बाद नाइटक्लब के मालिक देश से फरार हो गए और सरकार कुछ नहीं कर पाई।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गौरव लूथरा और सौरभ लूथरा घटना के तुरंत बाद ही देश छोड़कर थाईलैंड चले गए। बताया जा रहा है कि वे थाईलैंड के लोकप्रिय पर्यटन स्थल फुकेट में हैं।

भारत से भागकर दूसरे देश में फरार होना अब कोई नई बात नहीं रह गई है। अतीत में भी कई घोटाले और अन्य मामलों के आरोपी अक्सर देश छोड़कर विदेश चले जाते हैं, और सरकार उन्हें भारत लाने में नाकाम रहती रही है। ऐसे में नाइटक्लब मालिकों के थाईलैंड भागने के बाद कई सवाल उठ रहे हैं और सरकार के दावों की पोल खुलती दिखाई दे रही है।

भारतीय एजेंसियों के लिए यह एक बड़ी चुनौती है कि वे नाइटक्लब मालिकों को भारत लाएं। जनता जानना चाहती है कि क्या उन्हें भारत लाया जा सकता है और अगर हां, तो इसमें कितना समय लग सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रत्यर्पण संधि के तहत ही किसी व्यक्ति को विदेश से भारत लाया जा सकता है। यदि दोनों देशों के बीच प्रत्यर्पण संधि न हो, तो किसी को लाना बेहद मुश्किल होता है। हालांकि, इस मामले में अच्छी बात यह है कि भारत और थाईलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधि मौजूद है। उन्हें भारत लाने के लिए कई कदम उठाने होंगे।

यह संधि मई 2013 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दो दिवसीय थाईलैंड यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित की गई थी।

news desk

Recent Posts

Vaibhav Suryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर श्रेयस अय्यर का बड़ा बयान, बोले- क्रिकेट से अलग भी करता हूं बात

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को लेकर लगातार चर्चा हो…

9 minutes ago

आरनवी का दोहरा खिताब, अभिजय, सांची व तथास्तु ने भी जीते दो-दो खिताब

लखनऊ। आरनवी पाठक ने किरन अग्रवाल मेमोरियल लखनऊ जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में दमदार प्रदर्शन करते…

14 minutes ago

Irani Cup: रणजी चैंपियन J&K का डबल का सपना टूटा, मुकेश कुमार के 6 विकेट से Rest of India ने जीता खिताब

रणजी ट्रॉफी चैंपियन जम्मू-कश्मीर का घरेलू क्रिकेट में ‘डबल’ खिताब जीतने का सपना टूट गया।…

1 hour ago

BJP Rajya Sabha Bypolls: TMC छोड़ने वाली कोयल मल्लिक को BJP ने दिया राज्यसभा टिकट, उत्तराखंड से दिनेश आर्य उम्मीदवार

राज्यसभा उपचुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने…

3 hours ago

Guwahati Nightclub Case: महिला से मारपीट मामले में 7 गिरफ्तार, तय समय के बाद भी क्लब खुला रहने की जांच

असम के गुवाहाटी में एक नाइट क्लब के अंदर महिला के साथ कथित मारपीट और…

6 hours ago

BJP में शामिल होंगे हुमायूं कबीर? अधीर रंजन चौधरी बोले- ‘खुद कहेंगे तभी मानूंगा’

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) प्रमुख हुमायूं कबीर के बीजेपी…

6 hours ago