Trending News

किराया मांगने पर मकान मालकिन का हुआ खौफनाक अंत, सनकी दंपत्ति का कांड देख पुलिस के उड़े होश!

गाजियाबाद की एक पॉश सोसाइटी के बंद दरवाजे के पीछे जो हुआ, वो किसी डरावनी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं था। महज चंद रुपयों के किराए के लिए इंसानियत इस कदर शर्मसार होगी, ये किसी ने नहीं सोचा था। यहा एक लालची और सनकी किराएदार दंपति ने मामूली विवाद में अपनी मकान मालकिन को मौत के घाट उतार दिया।

हत्या के बाद आरोपी दंपति ने शव के कई टुकड़े किये और इन टुकड़ों को एक लाल रंग के सूटकेस में भरकर बेड के बॉक्स में छिपा दिया गया, ताकि किसी को शक न हो। ये घटना न केवल क्रूरता की हदें पार करती है, बल्कि आरोपी की सोची-समझी साजिश को भी उजागर करती है।

CCTV फुटेज ने खोला ‘मौत के कमरे’ का राज

वारदात का खुलासा तब हुआ जब 17 दिसंबर की शाम दीपशिखा नाम की महिला अचानक लापता हो गई। परिजनों ने जब बिल्डिंग के सीसीटीवी कैमरे को चेक किया तो सच देखकर उन सब के होश उड़ गए। दीपशिखा को किराएदार अजय गुप्ता के फ्लैट में जाते हुए तो देखा गया, लेकिन वो वापस बाहर नहीं निकलीं। यही वो लीड थी जिसने पुलिस को सीधे कातिलों के दरवाजे तक पहुंचा दिया।

भागने की कोशिश में दबोचे गए कातिल

जैसे ही दीपशिखा के परिजन और पड़ोसी शक के आधार पर अजय के फ्लैट पर पहुंचे, आरोपियों ने दरवाजा खोलने में काफी देर लगाई। दरवाजा खुलते ही अजय और उसकी पत्नी ने भीड़ को चकमा देकर भागने की कोशिश की, लेकिन ‘पब्लिक अलर्ट’ के कारण दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। मौके पर पहुंची ‘डायल 112’ की टीम ने कमरे की तलाशी ली, जहां बेड के अंदर छिपाए गए सूटकेस से दीपशिखा की लाश पाई गई।

सिर्फ किराए के लिए बने कातिल?

पुलिस की शुरुआती जांच में जो वजह सामने आई है, वो हैरान करने वाली है। दीपशिखा महज अपना बकाया किराया मांगने अजय के पास गई थीं। इसी दौरान बहस इतनी बढ गई कि दंपति ने मिलकर उनकी जान ले ली। सबूत मिटाने के लिए उन्होंने लाश के साथ जो किया, उसने प्रोफेशनल क्रिमिनल्स को भी पीछे छोड़ दिया। इन सब के बाद दोनों ने अपना जुर्म भी पुलिस के सामने कबूला और बताया की उन्होंने दीपशिखा के गले को दुपट्टे से बांधकर/ घोट कर मार डाला।

पुलिस का एक्शन मोड:

पुलिस ने मुख्य आरोपी अजय गुप्ता और उसकी पत्नी को सलाखों के पीछे भेज दिया है। क्राइम सीन से फॉरेंसिक टीम ने फिंगरप्रिंट्स और अन्य अहम सबूत जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है|

news desk

Recent Posts

कल बैंक जाने का बना रहे हैं प्लान ? पहले पढ़ लें ये खबर वरना हो सकती है परेशानी

नई दिल्ली: देशभर में 12 फरवरी 2026 (गुरुवार) को बैंक कर्मचारियों की बड़ी हड़ताल होने…

10 hours ago

कानपुर लैंबोर्गिनी कांड में नए खुलासे: CCTV कुछ और बता रहा, परिवार कुछ और—आखिर कार चला कौन रहा था?

कानपुर के चर्चित “लैंबोर्गिनी कांड” में जांच आगे बढ़ने के साथ हर दिन नए सवाल…

13 hours ago

स्टेज पर गरजीं ‘गुलाबी क्वीन’! बदतमीजी देख जैस्मीन सैंडलस ने बीच में रोका दिल्ली कॉन्सर्ट, कहा- “सेफ्टी पहले, गाना…

बॉलीवुड और पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री की क्वीन सिंगर जैस्मीन सैंडलस (Jasmine Sandlas) एक बार फिर…

13 hours ago

संसद में राहुल गांधी ने बताया-इंडिया गठबंधन होती तो ट्रंप को कैसे देती मुंह तोड़ जवाब

नई दिल्ली। बजट सत्र के दौरान बुधवार को लोकसभा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने…

13 hours ago

टी20 वर्ल्ड कप : मैच टाई… फिर सुपर ओवर… फिर दूसरा सुपर ओवर ! और आखिर में किस्मत से हारा अफगानिस्तान

कहते हैं क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है-यहां कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। और…

14 hours ago

अब विदेशी AI पर निर्भरता कम होगी: Sarvam Vision और Bulbul v3 के साथ ‘Sovereign AI’ की दिशा में भारत की बड़ी छलांग

भारतीय स्टार्टअप्स अब सिर्फ ग्लोबल ट्रेंड्स को फॉलो नहीं कर रहे, बल्कि उन्हें लीड भी…

15 hours ago