वर्ल्ड

गाजा संकट: हमास के हथियार रखने से इंकार पर नेतन्याहू का सख्त रुख, बोले– ‘हमास को आसान या कठिन, हर हाल में किया जाएगा निशस्त्र’

गाज़ा पट्टी में युद्धविराम की संभावनाओं के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को स्पष्ट चेतावनी दी है. उनका यह बयान ऐसे समय आया है जब हमास ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना के कुछ हिस्सों को स्वीकार करने के बाद हथियार छोड़ने से इंकार कर दिया है.

हमास के सैन्य कमांडर का बयान आया सामने

दरअसल पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने हमास को अंतिम समय सीमा देते हुए एक 20-बिंदु वाली सीज़फ़ायर योजना पेश की थी, जिसपर शुरुआती तौर पर हमास ने सहमति जताई थी. पर अब हमास के सैन्य कमांडर इज्ज अल-दीन अल-हद्दाद ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है.
हद्दाद का स्पष्ट कहना है कि तब तक कोई हथियार नहीं डाले जाएंगे जब तक फिलिस्तीनी राज्य की गारंटी नहीं मिलती. कुछ अंतर्राष्ट्रीय न्यूज़ रिपोर्टों के मुताबिक़, उन्होंने कतर में मौजूद वार्ताकारों को पीछे हटने का निर्देश देते हुए इजरायल के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का आह्वान किया है.

नेतन्याहू ने कहा- ‘पूर्ण सैन्य वापसी संभव नहीं’

नेतन्याहू ने दो टूक कहा, ‘ गाज़ा से इजरायल की पूर्ण सैन्य वापसी संभव नहीं है. इजरायली सेना (IDF) गाज़ा के उन इलाकों पर नियंत्रण बनाए रखेगी, जिन पर वह फिलहाल तैनात है. हमास को या तो आसान तरीके से या कठिन तरीके से—हर हाल में खत्म कर दिया जाएगा.’
उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में गाज़ा से सभी इजरायली बंधकों की रिहाई की घोषणा की जा सकेगी. नेतन्याहू ने यहां तक कहा कि संभव है यह घोषणा यहूदी पर्व सुक्कोत के दौरान हो.

हमास ने मानी थी ट्रंप योजना की कुछ शर्तें

पिछले शुक्रवार को हमास ने ट्रंप की 20-सूत्रीय शांति योजना के कुछ बिंदुओं पर सहमति जताई थी. इनमें युद्धविराम, इजरायल सेना की चरणबद्ध वापसी, बंधकों और कैदियों की अदला-बदली, गाज़ा में राहत व पुनर्निर्माण कार्य और फिलिस्तीनियों को क्षेत्र से विस्थापित न करने का वादा शामिल था.
ट्रंप ने इससे पहले हमास को अंतिम अल्टीमेटम दिया था कि रविवार शाम तक प्रस्ताव स्वीकार करे, वरना ‘कहर टूट पड़ेगा’ .
इसके साथ ही रविवार को ट्रंप ने दावा किया था कि इजरायल प्रारंभिक वापसी रेखा पर सहमत हो चुका है. उन्होंने कहा, ‘जैसे ही हमास इसकी पुष्टि करेगा, युद्धविराम तत्काल लागू होगा. यह कदम 3,000 साल पुराने संघर्ष के अंत की ओर एक बड़ा पड़ाव साबित होगा.’
हालांकि ट्रंप की घोषणा के बावजूद कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इजरायल ने गाज़ा पर हवाई हमले किए हैं, जिनमें छह लोगों की मौत हो गई—चार गाज़ा सिटी में और दो खान यूनिस में.

मिस्र में होगी निर्णायक वार्ता

इजरायल और हमास की प्रतिनिधि टीमें सोमवार से मिस्र में बातचीत करेंगी. कूटनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यह वार्ता गाज़ा के भविष्य, युद्धविराम और क्षेत्र में स्थायी शांति की संभावनाओं पर खाका तैयार कर सकती है.

news desk

Recent Posts

अक्टूबर में घूमने का बना रहे हैं प्लान? इन 4 जगहों पर मिलेगा पहाड़, समुद्र और रोमांच का शानदार मजा

अक्टूबर का महीना घूमने-फिरने के लिए अच्छा माना जाता है। मानसून के बाद मौसम सुहाना…

14 minutes ago

UPI पर चार्ज की खबर से घटा डिजिटल पेमेंट? सितंबर में 1.8% फिसला ट्रांजैक्शन, जानिए असली वजह

UPI Transaction: यूपीआई पेमेंट को लेकर व्यापारियों के विरोध के बीच सितंबर के आंकड़ों में…

19 minutes ago

ऑफिस में कोई आपका फायदा उठा रहा है? चाणक्य के ये 5 नियम अपनाएं, सहकर्मी नहीं कर पाएंगे मनमानी

नई दिल्ली: कार्यस्थल पर मेहनत के साथ व्यवहार और समझदारी भी बेहद जरूरी होती है.…

21 minutes ago

परिणीति चोपड़ा बनीं निडर पत्रकार, रेत माफिया के खतरनाक खेल का करेंगी पर्दाफाश; ‘रिपोर्टिंग लाइव’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई: परिणीति चोपड़ा की आगामी थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर शनिवार को जारी कर…

23 minutes ago

Bigg Boss 20: पहले गाली-गलौज, फिर काजी को लगाया गले और फूट-फूटकर रोईं रीति तिवारी, मिड-वीक एविक्शन ने बदला माहौल

मुंबई: सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अचानक हुए मिड-वीक एविक्शन ने…

24 minutes ago