Trending News

क्या BCCI गौतम गंभीर को हटाने पर कर रहा था विचार? अब राजीव शुक्ला ने सबकुछ किया Clear…पढ़ें-क्या है पूरा सच

नई दिल्ली। हाल के दिनों में टीम इंडिया के चीफ कोच गौतम गंभीर को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। खासतौर पर टेस्ट क्रिकेट में भारतीय टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनकी कोचिंग पर सवाल खड़े किए जा रहे थे। घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से हार और फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 0-2 से क्लीन स्वीप ने फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञों को निराश किया है।

भारतीय पिचों पर कभी अजेय मानी जाने वाली टीम इंडिया के लगातार हारने के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि बीसीसीआई टेस्ट फॉर्मेट में गौतम गंभीर को हटाने पर विचार कर रहा है। यहां तक कहा जा रहा था कि उनकी जगह वीवीएस लक्ष्मण को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

हालांकि अब इन तमाम अटकलों पर बीसीसीआई ने साफ शब्दों में विराम लगा दिया है। बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया है कि गौतम गंभीर को हटाने या उनकी जगह नया कोच नियुक्त करने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही खबरों में कोई सच्चाई नहीं है और बोर्ड पूरी तरह से गंभीर के साथ खड़ा है।

राजीव शुक्ला के मुताबिक, फिलहाल कोचिंग स्टाफ में किसी भी तरह के बदलाव पर विचार नहीं किया जा रहा है। इससे पहले बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया भी ऐसी खबरों को सिरे से खारिज कर चुके हैं और उन्हें महज अफवाह करार दिया था।

गौरतलब है कि गंभीर के कोच बनने के बाद टेस्ट क्रिकेट में टीम इंडिया का प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है, जिसके चलते सोशल मीडिया और क्रिकेट फैंस के बीच उनके भविष्य को लेकर सवाल उठ रहे थे। हालांकि बीसीसीआई के ताजा बयान के बाद साफ हो गया है कि बोर्ड फिलहाल गंभीर पर भरोसा बनाए हुए है।

SYED MOHAMMAD ABBAS

Recent Posts

चिकित्सा नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान: ऑप्टोजेनेटिक्स की खोज करने वाले वैज्ञानिकों ने रचा इतिहास

विज्ञान की दुनिया से एक क्रांतिकारी खुलासा सामने आया है, जिसने मस्तिष्क के रहस्यों से…

1 hour ago

लखनऊ स्नातक सीट से विजय कुमार ‘बंधु’ और कांति सिंह ने किया नामांकन, पुरानी पेंशन बहाली से लेकर रोजगार तक रहेंगे मुद्दे

लखनऊ। लखनऊ स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन का दौर जारी…

1 hour ago

Rajpal Yadav: 2 करोड़ के वादे के बदले 50 लाख का ड्राफ्ट, सुप्रीम कोर्ट ने राजपाल यादव को लगाई कड़ी फटकार

सात चेक बाउंस मामलों में राहत की शर्त पूरी न करने पर कोर्ट नाराज, जज…

1 hour ago

यूपी राज्यसभा चुनाव में बीजेपी का बड़ा दांव, 8 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी; संतोष गंगवार की बेटी श्रुति को भी टिकट

धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा समेत आठ नामों पर बीजेपी ने लगाया दांव 16 अक्टूबर को…

2 hours ago

‘यह सीधे तौर पर यौन उत्पीड़न है…’ फेक AI वीडियो पर फूटा जान्हवी कपूर का गुस्सा, समर्थन में उतरे बॉलीवुड-टॉलीवुड के दिग्गज

बॉलीवुड की खूबसूरत और मशहूर अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों किसी फिल्म की शूटिंग को…

2 hours ago

राष्ट्रीय फिनस्विमिंग : UP की गायत्री और अमर का गोल्डन डबल,चैंपियनशिप में पांच स्वर्ण समेत जीते 14 पदक

लखनऊ। पुणे में हुई छठी राष्ट्रीय फिनस्विमिंग एवं अण्डरवाटर चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश की टीम…

3 hours ago