Entertainment

‘Nikam’ से ‘दादा’ तक: एक्टर का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस हैरान,क्यों चर्चा में है राजकुमार का ‘हटके’ लुक?

बॉलीवुड के सबसे वर्सटाइल एक्टर कहे जाने वाले राजकुमार राव ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो अपनी एक्टिंग के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। पिछले कुछ दिनों से इंटरनेट पर राजकुमार के एक ‘हटके’ लुक ने खलबली मचा दी थी। बढ़ा हुआ वजन और सिर पर कम होते बाल देख फैंस टेंशन में थे, लेकिन अब एक्टर ने खुद ‘सस्पेंस’ से पर्दा उठा दिया है।

‘Nikam’ के लिए किया सब कुछ कुर्बान!
राजकुमार ने इंस्टाग्राम पर अपनी इस नई शक्ल के पीछे का राज खोलते हुए बताया कि ये लुक उनकी अपकमिंग बायोपिक ‘Nikam’ (पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम) के लिए था। एक्टर ने बताया कि उन्हें प्रोस्थेटिक्स का सहारा लेना पसंद नहीं। किरदार में जान डालने के लिए उन्होंने खुद को नैचुरली बदला।

फिटनेस फ्रीक राजकुमार ने इस रोल के लिए करीब 10 किलो वजन बढ़ाया। उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने जमकर पिज्जा, मिठाइयां, बिरयानी और आलू के पराठे एंजॉय किए। उन्होंने अपने बालों को जानबूझकर पतला करवाया ताकि वो हुबहू उज्ज्वल निकम जैसे दिख सकें। इसके लिए उनके हेयर स्टाइलिस्ट तक तैयार नहीं थे!

सौरव गांगुली बायोपिक की तैयारी
राजकुमार अब इस बढ़े हुए वजन को गुडबाय कह रहे हैं। उनका अगला बड़ा प्रोजेक्ट पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली की बायोपिक है। ‘Nikam’ की शूटिंग खत्म हो चुकी है और अब राजकुमार मार्च 2026 से शुरू होने वाली गांगुली बायोपिक के लिए वापस फिट होने की प्रोसेस में हैं।

रिपोर्ट्स की माने तो ‘दादा’ की तरह दिखने के लिए राजकुमार मैदान पर घंटों पसीना बहा रहे हैं और बाएं हाथ से बल्लेबाजी की बारीकियां सीख रहे हैं। विक्रमादित्य मोटवाने इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं और उन्होंने हाल ही में ईडन गार्डन्स में फिल्म की रेकी भी पूरी कर ली है।

ट्रोलर्स को करारा जवाब
सोशल मीडिया पर लुक को लेकर हो रहे कमेंट्स पर राजकुमार ने कूल अंदाज में कहा, “My being is through my art” यानि “मेरी आर्ट ही मेरी पहचान” उन्होंने याद दिलाया कि ‘Bose’ के लिए सिर मुंडवाना हो या ‘Trapped’ के लिए खुद को भूखा रखना, वो हमेशा से अपनी बॉडी के साथ एक्सपेरिमेंट करते आए हैं।

news desk

Recent Posts

Tiger Shroff Firing Case: एक फोन कॉल से खुला राज, कोटा रेलवे स्टेशन से पकड़े गए तीन आरोपी

मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के मामले में पुलिस की जांच के…

20 minutes ago

India-US Trade Deal: कुछ ही हफ्तों में हो सकता है ऐतिहासिक समझौता, डोनाल्ड ट्रंप बोले- ‘समझौता बेहद करीब’

एक साल से अधिक समय से चल रही खींचतान, बैठकों का लंबा दौर और दुनिया…

29 minutes ago

SBI Data Leak: क्या डार्क वेब पर पहुंचा ग्राहकों का निजी डेटा? 3,897 रिकॉर्ड जांच के दायरे में

नई दिल्ली। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) से जुड़ी…

2 hours ago

बंगाल में दोहरी हत्या से हड़कंप, पत्नी का सिर मंदिर में रखने का आरोप, पिता को भी मार डाला

बांकुड़ा। पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले से दोहरी हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया…

2 hours ago