Sign In
  • My Bookmarks
Indian Press House
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Reading: मादुरो की गिरफ्तारी से नेहरू तक: जब भारत ने दुनिया को सिखाया ‘सीक्रेट रेस्क्यू ऑपरेशन’ का सबक
Share
Indian Press HouseIndian Press House
Font ResizerAa
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Search
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.
Indian Press House > Blog > फीचर > मादुरो की गिरफ्तारी से नेहरू तक: जब भारत ने दुनिया को सिखाया ‘सीक्रेट रेस्क्यू ऑपरेशन’ का सबक
फीचर

मादुरो की गिरफ्तारी से नेहरू तक: जब भारत ने दुनिया को सिखाया ‘सीक्रेट रेस्क्यू ऑपरेशन’ का सबक

SYED MOHAMMAD ABBAS
Last updated: January 5, 2026 4:55 pm
SYED MOHAMMAD ABBAS
Share
SHARE

अमेरिका ने हाल ही में एक बड़े ऑपरेशन के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद दोनों को अमेरिका लाया गया, जहां उनके हाथों में हथकड़ियां थीं और चारों ओर अमेरिकी सेना के अधिकारी मौजूद थे। अमेरिका पहुंचने पर मादुरो लंगड़ाते हुए नजर आए।

इस कार्रवाई को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी आलोचना हो रही है। अमेरिका ने मादुरो पर ड्रग कार्टेल चलाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि ट्रंप प्रशासन अपने कदम को सही ठहरा रहा है और दावा कर रहा है कि किसी अन्य देश ने इस तरह का कोई ऑपरेशन नहीं किया है।

लेकिन यह दावा पूरी तरह सही नहीं है। भारत इससे पहले दो मौकों पर ऐसे ही ऑपरेशन कर चुका है। भारत ने इंडोनेशिया और नेपाल में विशेष ऑपरेशन चलाकर वहां फंसे अपने नागरिकों या प्रमुख व्यक्तियों को उनकी सहमति से सुरक्षित रेस्क्यू कर देश वापस लाया था। यह तथ्य कई लोगों के लिए चौंकाने वाला हो सकता है, लेकिन यह पूरी तरह सच है।

बात साल 1946 की है, जब ब्रिटिश हुकूमत ने भारत को आज़ाद करने की घोषणा की थी। उस समय पंडित जवाहरलाल नेहरू अंतरिम सरकार के मुखिया थे। नेहरू उपनिवेशवाद के घोर विरोधी थे और इस मुद्दे पर लगातार लिखते-बोलते रहे। उनके निशाने पर ब्रिटेन, फ्रांस, डच और पुर्तगाल जैसे देश थे, जिन्हें वह औपनिवेशिक शासन खत्म करने की सलाह देते रहे।

इसी दौर में, द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापान ने इंडोनेशिया पर कब्जा कर लिया था। हालांकि, 1945 में हालात पूरी तरह बदल गए। जापान के आत्मसमर्पण के बाद सुकर्णो और मोहम्मद हत्ता ने इंडोनेशिया की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। सुकर्णो देश के राष्ट्रपति बने, जबकि सुतान शारिर पहले प्रधानमंत्री नियुक्त हुए।

लेकिन नीदरलैंड्स (डच) अपनी पुरानी कॉलोनी इंडोनेशिया को वापस हासिल करना चाहता था। बातचीत नाकाम रहने के बाद डच औपनिवेशिक शासन ने ऑपरेशन प्रोडक्ट शुरू किया। इसके तहत डच सेना ने राजधानी जकार्ता समेत कई प्रमुख शहरों पर कब्जा कर लिया। प्रधानमंत्री सुतान शारिर को नजरबंद कर दिया गया, जबकि उपराष्ट्रपति मोहम्मद हत्ता और अन्य नेता जंगलों में छिपने को मजबूर हो गए।

इसके बाद पंडित जवाहरलाल नेहरू ने दोनों इंडोनेशियाई नेताओं को रेस्क्यू करने का फैसला किया। इस साहसिक मिशन को सफल बनाने के लिए नेहरू ने ओडिशा के अनुभवी पायलट बीजू पटनायक को चुना। गौरतलब है कि बीजू पटनायक आगे चलकर ओडिशा के मुख्यमंत्री बने।

उस समय हालात इसलिए बेहद खतरनाक थे, क्योंकि डच प्रशासन ने सख्त चेतावनी जारी कर रखी थी। इसके बावजूद बीजू पटनायक ने डच निगरानी को चकमा दिया और दोनों नेताओं को सुरक्षित निकाल लिया। दोनों इंडोनेशियाई नेता 22 जुलाई को सिंगापुर और 24 जुलाई को दिल्ली पहुंचे।

इस दौरान डच फाइटर विमानों ने विमान पर हमला करने की कोशिश भी की, लेकिन बीजू पटनायक साहस और कुशलता के साथ मिशन को सफल बनाते हुए सुरक्षित बच निकले।भारत की आज़ादी के बाद नेपाल में सत्ता का संघर्ष तेज हो गया था। 1950 में नेपाल के राजा त्रिभुवन शाह नाममात्र के शासक थे, जबकि असली ताकत राणा परिवार के हाथों में थी, जिसे ब्रिटिश समर्थन भी हासिल था। भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के सामने यह चुनौती थी कि नेपाल में लोकतांत्रिक ताकतों का साथ कैसे दिया जाए।

नवंबर 1950 में राजा त्रिभुवन अपने परिवार के साथ भारतीय दूतावास में शरण लेने पहुंचे। इसके जवाब में राणा शासन ने उनके पोते ज्ञानेंद्र को राजा घोषित कर दिया। इसके बाद भारत ने ऐतिहासिक कदम उठाते हुए राजा त्रिभुवन और उनके परिवार को एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया। नेहरू ने ज्ञानेंद्र को वैध राजा मानने से इनकार किया और राणा शासन पर कूटनीतिक दबाव बढ़ा दिया।

Subscribe to Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

TAGGED: Biju Patnaik, Donald Trump Operation, India Rescue Mission, Indonesia Rescue, Jawaharlal Nehru, Nicolas Maduro Arrest, Operation Product, Sukarno Mohammad Hatta, US Special Operation, Venezuela President Arrest
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मंगल पांडेय पर विवादित बयान ‘मंगल पांडेय क्रिमिनल थे…फांसी जायज ’—बलिया में BJP के पूर्व विधायक के बयान से मचा सियासी बवाल
Next Article …तो क्या बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड BCCI के अहसान भूल गया?

फीचर

View More
AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

By Gopal Singh 5 Min Read

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले,…

5 Min Read

विचार

View More
भारत–पाकिस्तान क्रिकेट राइवलरी

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ: क्या भारत–पाक मुकाबले से गायब हो गई वो अनिश्चितता?

रिंकू का ओवर और राइवलरी का बदलता अर्थ : भारत–पाकिस्तान…

February 16, 2026

भाग-3 : सत्याग्रह का दार्शनिक आधार: टॉल्स्टॉय, गीता और जैन अहिंसा

वैश्विक गांधी: Mandela, King, Einstein ...गांधी…

February 5, 2026

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : दक्षिण अफ़्रीका-अपमान, प्रतिरोध और सत्याग्रह का जन्म

1893 में जब महात्मा गांधी दक्षिण…

January 30, 2026

भाग–1 : दक्षिण अफ़्रीका से आधुनिक भारत तक… गांधी, नैतिक राजनीति और आज की प्रासंगिकता

गांधी — इतिहास नहीं, एक नैतिक…

January 28, 2026

मनोरंजन से वैचारिक हथियार तक… भारतीय सिनेमा में प्रोपेगेंडा का बदलता चेहरा

लोकतंत्र में सिनेमा कभी केवल मनोरंजन…

January 9, 2026

You Might Also Like

AT1 बॉन्ड्स HDFC Bank विवाद
फीचरबाजार

HDFC Bank Crisis Explained: AT1 Bonds का सच — क्यों HDFC Bank विवाद ने हिला दी “सेफ इन्वेस्टमेंट” की धारणा ?

नई दिल्ली:  भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC Bank में अचानक उठा विवाद सिर्फ एक इस्तीफे की खबर नहीं…

5 Min Read
फीचर

अली खामेनेई से अली लारीजानी तक: ईरान के 6 शीर्ष चेहरे, जिन्हें गंवानी पड़ी जान

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजराइल की जंग को अब 18 दिन हो चुके हैं। इस दौरान कई मौकों पर…

5 Min Read
राज्यसभा चुनाव 2026 क्रॉस वोटिंग कांग्रेस
फीचर

राज्यसभा चुनाव 2026: ओडिशा से बिहार तक क्रॉस वोटिंग का खेल, मुस्लिम विधायकों ने भी दिया झटका !

16 मार्च 2026 के राज्यसभा चुनावों ने सिर्फ राजनीतिक समीकरण नहीं बदले, बल्कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही खामोश…

5 Min Read
Trending Newsफीचर

ईरान के क्लस्टर बम से इजरायल में खौफ, क्लस्टर बम क्या होते हैं? आखिर कितना खतरनाक है ये हथियार?

मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हवाई हमलों की खबरें सामने आ…

5 Min Read
  • होम
  • सियासी
  • वर्ल्ड
  • क्राइम
  • शॉर्ट्स
  • फीचर
  • वेब स्टोरी
  • विचार
  • खेल
  • अन्य
  • Entertainment
  • बाजार
  • लाइफस्टाइल

© Indian Press House. Managed by EasyLauncher.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?