Entertainment

‘All of Us Are Dead 2’ से लेकर गोंग यू की धमाकेदार वापसी तक, 2026 में Netflix मचाने वाला है तहलका

Netflix साल 2026 में धमाका करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। स्ट्रीमिंग जायंट ने एक ऐसा जबरदस्त लाइनअप तैयार किया है जो आपकी स्क्रीन पर आग लगा देगा। इसमें आपको रोमांस का जादू, हैरान कर देने वाला थ्रिलर, फैंटेसी की दुनिया और रोंगटे खड़े करने वाले ‘जॉम्बी अपोकैलिप्स’ का तगड़ा कॉम्बो मिलेगा।

K-Drama लवर्स, अपनी सीट बेल्ट बांध लीजिए क्योकि साल 2026 ओटीटी की दुनिया में तहलका मचाने वाला है | जिसे देखकर फैंस की धड़कनें तेज हो गई हैं। आइए डालते हैं एक नज़र उन टॉप कोरियन शोज पर, जो 2026 में आपकी स्क्रीन पर राज करेंगे:

  1. ‘Can This Love Be Translated?’

साल की शुरुआत ही ‘Dimple King’ किम सीन-हो के रोमांस के साथ होगी। इस शो में वो एक ऐसे शख्स बने हैं जिसे कई भाषाएं आती हैं, लेकिन क्या वो एक ग्लोबल सुपरस्टार (गो यूं-जुंग) के दिल की बात समझ पाएंगे? ‘Hong Sisters’ की लिखी ये कहानी इमोशन्स और कॉमेडी का परफेक्ट मिक्स होने वाली है। और ये रिलीज होगी 16 जनवरी, 2026 को।

  1. ‘All of Us Are Dead’ (Season 2)
    ‘All of Us Are Dead’ के फेंस का 4 साल का लंबा इंतजार आखिरकार खत्म होगा! ह्योसान हाई स्कूल के बच्चे अब सियोल की सड़कों पर जॉम्बीज से दो-दो हाथ करेंगे। इस बार खतरा पहले से दोगुना है क्योंकि जॉम्बीज अब पहले से ज्यादा स्मार्ट और खतरनाक हो चुके हैं, और ये सीरीज आएगी मिड 2026 तक|

3. ‘No Tail to Tell’

फैंटेसी और प्यार का मेल! ये कहानी है एक ऐसी ‘गुमिहो’ (Gumiho) की जिसे इंसान बनने का कोई शौक नहीं है। लेकिन जब उसकी लाइफ में एक हैंडसम फुटबॉल स्टार की एंट्री होती है, तो उसके जीने का अंदाज़ ही बदल जाता है। ‘Lovely Runner’ की कामयाबी के बाद किम ह्ये-यून को दोबारा देखना वाकई दिलचस्प होगा। ये सीरीज भी 16 जनवरी, 2026 को Netflix पर रिलीज़ होगी।

  1. ‘Show Business’

इस सीरीज को ‘कास्टिंग ऑफ द डेकेड’ कहा जा रहा है! 1960 के दशक के बैकड्रॉप पर बनी ये सीरीज ग्लैमर की दुनिया के पीछे का काला सच और स्ट्रगल दिखाएगी। गोंग यू और सोंग ह्ये-क्यो को एक साथ एक ही फ्रेम में देखना किसी सपने से कम नहीं होगा। हालाँकि अभी इस शो की ऑफिसियल डेट नही रिविल की गयी है, पर k-drama फेंस को इसका बेताबी से इंतज़ार है।

सिर्फ ड्रामा ही नहीं, Netflix ‘Single’s Inferno 5’ और ‘Agents of Mystery 2′ जैसे रियलिटी शो के साथ भी धमाका करने के लिए तैयार है। यानी 2026 में बोरियत के लिए कोई जगह नहीं होगी! साल 2026 पूरी तरह से K-Wave के नाम रहने वाला है। खासकर ‘All of Us Are Dead’ का सीक्वल और गोंग यू की वापसी ने इंटरनेट पर अभी से हाइप बना दी है।

Chaturvedi Shruti V.

Recent Posts

NEET-UG 2026! सीबीआई ने एनटीए एक्सपर्ट मनीषा मंदारे को किया गिरफ्तार! बायोलॉजी पेपर लीक का बड़ा खुलासा

NEET-UG 2026 परीक्षा में हुई फ्रॉड के मामले में CBI के हाथ एक बहुत बड़ी…

19 minutes ago

कार नहीं चलता-फिरता प्राइवेट जेट! Tata Sierra EV में मिलेगी बटन दबाते ही गायब होने वाली रूफ और गज़ब के फीचर्स

इंडियन ईवी मार्केट के बेताज बादशाह, Tata Motors अपनी सबसे आइकॉनिक और लेजेंड्री SUV 'सिएरा'…

2 hours ago

IPL 2026 के बीच बजेगी शहनाई! क्या अपनी ‘लेडी लव’ संग शादी करने जा रहे हैं हार्दिक पंड्या? वायरल खबरों ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर और मैदान पर अपने तूफानी अंदाज के लिए मशहूर हार्दिक…

4 hours ago

सैफ अली खान की “कर्तव्य” बनी नेटफ्लिक्स पर नई चर्चा, दमदार कॉप-थ्रिलर ने जीता दर्शकों का दिल

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई सैफ अली खान की नई क्राइम-थ्रिलर कर्तव्य इस समय सोशल मीडिया…

5 hours ago

कानपुर के होटल में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़! हिडन कैमरे से ब्लैकमेलिंग करने वाला संचालक गिरफ्तार

कानपुर कमिश्नरेट में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ शुरू हुए सख्त अभियान के तहत…

6 hours ago