दिल्ली में शख्स की सरेआम चाकू से गोदकर हत्या
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर खून से लाल हो गई है। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में मामूली कहासुनी ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया, जहां एक 19 वर्षीय युवक की सरेआम चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। लेकिन, इस हत्याकांड से ज्यादा हैरान करने वाला वो वाकया रहा, जो मर्डर के ठीक बाद सोशल मीडिया पर घटा।
अपराध करने के बाद जहां अपराधी छिपने की कोशिश करते हैं, वहीं इस मामले के मुख्य आरोपी तरुण उर्फ कर्ण (18 वर्ष) ने मर्डर को ‘गर्व’ की तरह पेश किया। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर एक रील अपलोड की, जिसमें उसने कबूल किया कि उसने हत्या कर दी है।
आरोपी तरुण ने वीडियो में डंके की चोट पर कहा-“तुम्हारे भाई ने एक मर्डर कर दिया है। तुम्हारा भाई अब कुछ दिन के अंदर जा रहा है। मैं अपने भाइयों के चक्कर में तो कुछ भी कर सकता हूं। अब मैं जा रहा हूं तिहाड़।”
पुलिस के अनुसार, यह पूरी घटना शालीमार बाग थाना क्षेत्र की है। 19 वर्षीय मृतक की पहचान निक्कू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ा कि तरुण ने चाकू निकालकर निक्कू पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्टाग्राम रील सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की पहचान पुख्ता कर ली है और मामले की गंभीरता को देखते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह मामला राजधानी में बढ़ रहे ‘रील कल्चर’ और युवाओं के बीच पनप रहे अपराध के ग्लैमराइजेशन (Glamourization) पर भी सवाल खड़े करता है।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ आरोपियों को हिरासत में लिया है। फिलहाल गुप्त स्थान पर ले जाकर उनसे सघन पूछताछ की जा रही है ताकि हत्या की असली वजह और पूरी साजिश का पर्दाफाश हो सके।
शुरुआती तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात में सिर्फ एक या दो नहीं, बल्कि करीब आधा दर्जन (6 आरोपी) शामिल थे। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद से ही गैंग के कई सदस्य फरार हैं, जिनकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।
कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने मृतक निक्कू के शव का पोस्टमार्टम कराया और शुक्रवार को उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है।
हापुड़ (उत्तर प्रदेश) के इंद्रलोक कॉलोनी में हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा…
90 के दशक की सफल अभिनेत्रियों में शामिल करिश्मा कपूर ने अपने फिल्मी सफर में…
लखनऊ। इतिहास के पन्नों में दफन अवध के उन जांबाज नायकों को फिर से जीवित…
मुंबई: बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा comedy franchises में से एक ‘हेरा फेरी 3’ एक बार फिर…
नई दिल्ली/वॉशिंगटन. अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ा युद्ध अब उस मुकाम पर पहुंच गया…
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा पर कड़ी कार्रवाई के बाद सियासी…