Entertainment

कंगना रनौत के गले में मंगलसूत्र और हाथों में हरी चूड़ियां देख चौंके फैंस, आख़िर क्या है ‘मंगलसूत्र’ के पीछे का सच

बॉलीवुड की ‘पंगा क्वीन’ कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों और फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। लेकिन इस बार वह अपनी किसी फिल्म के विवाद में नहीं, बल्कि अपने एक चौंकाने वाले लुक को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। सोशल मीडिया पर कंगना का एक लेटेस्ट वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने उनके फैंस और नेटिजन्स के होश उड़ा दिए हैं। वीडियो में कंगना एक शादीशुदा महिला के गेटअप में नजर आ रही हैं, जिसके बाद इंटरनेट पर उनकी सीक्रेट शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया है।

क्या है वायरल वीडियो में?


हाल ही में मुंबई में पैपराजी के कैमरों ने कंगना रनौत को स्पॉट किया। इस दौरान कंगना का लुक देखने लायक था। उन्होंने लाइट पिंक कलर का खूबसूरत सूट पहना हुआ था, माथे पर बिंदी और हाथों में हरी चूड़ियां सजी थीं। लेकिन जिस एक चीज़ ने सबका ध्यान खींचा, वह था उनके गले में चमकता हुआ ‘मंगलसूत्र’।

वीडियो में कंगना एक बिल्डिंग से बाहर निकलकर सीधे अपनी कार की तरफ बढ़ती हैं। हमेशा पैपराजी से हंसकर बात करने वाली कंगना इस बार बिना कुछ बोले और बिना कोई रिएक्शन दिए चुपचाप गाड़ी में बैठकर रवाना हो गईं। कंगना के इस सस्पेंस भरे अंदाज ने लोगों के शक को और गहरा कर दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस हुए कन्फ्यूज


वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के बीच खलबली मच गई। कमेंट सेक्शन में लोग लगातार एक ही सवाल पूछ रहे हैं— “क्या कंगना ने सच में शादी कर ली है?” वहीं कुछ फैंस तो इतने एक्साइटेड हो गए कि उन्होंने सच जाने बिना ही एक्ट्रेस को शादी की बधाइयाँ देना भी शुरू कर दिया।

क्या है इस ‘मंगलसूत्र’ के पीछे का असली सच?


अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि कंगना ने गुपचुप तरीके से सात फेरे ले लिए हैं, सच वो नहीं है जो दिखाई दे रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंगना रनौत अभी भी सिंगल हैं और उन्होंने कोई रियल लाइफ शादी नहीं की है। दरअसल, कंगना इन दिनों मुंबई में अपनी सुपरहिट फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल ‘क्वीन 2’ और अपनी अपकमिंग फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की शूटिंग में बिजी हैं।
कंगना का यह शादीशुदा अवतार असल जिंदगी का नहीं, बल्कि उनकी आने वाली फिल्म के एक सीन की शूटिंग का कैरेक्टर लुक है।

भले ही यह सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग का हिस्सा हो, लेकिन कंगना के इस देसी और ट्रेडिशनल लुक ने इंटरनेट का पारा जरूर बढ़ा दिया है और फैंस अब यह जानने के लिए और ज्यादा बेताब हैं कि आखिर ‘क्वीन 2’ में इस बार क्या नया ट्विस्ट आने वाला है।

news desk

Recent Posts

Kharge Lunch के बाद राजघाट पहुंचेगा विपक्ष? बसों में सवार हुए सांसद, राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र बचाने की लड़ाई

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का विरोध…

38 minutes ago

Nana Patekar Death: रात 2:30 बजे दोस्त को किया था मैसेज, 5:20 बजे थम गई सांसें; राजकीय सम्मान से अंतिम विदाई

मुंबई/गोवा। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 साल की उम्र में निधन हो…

48 minutes ago

Share Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार! सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22,300 के नीचे; ये 4 बड़े कारण बने तबाही की वजह

हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में अचानक बड़ा भूचाल…

2 hours ago

खड़गे के लंच के बाद आज फिर सड़क पर उतरेगा विपक्ष? 2 दिन में दूसरी बार जुटेंगे सांसद, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के संकेत

नई दिल्ली। चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष के तेवर…

3 hours ago

IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को बड़ा झटका, 2 और कोचों ने छोड़ा साथ, रिकी पोंटिंग के सामने नई चुनौती

Punjab Kings Coaching Staff: आईपीएल के अगले सीजन से पहले पंजाब किंग्स के कोचिंग स्टाफ…

4 hours ago