रियलिटी शो की दुनिया से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने ‘बिग बॉस’ के चाहने वालों का दिल तोड़ दिया है। टीवी पर पिछले 19 सालों से राज करने वाले शो ‘बिग बॉस’ के डिजिटल अवतार यानी ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Bigg Boss OTT) पर हमेशा के लिए ताला लग गया है। अब आपको कभी भी ‘बिग बॉस ओटीटी’ का चौथा सीजन देखने को नहीं मिलेगा।
क्यों बंद हुआ शो?
“शो के मास्टरमाइंड ऋषि नेगी ने सीधे-सीधे साफ कर दिया है कि ‘बिग बॉस ओटीटी’ (Hindi) अब इतिहास बन चुका है यानी अब इसका कोई नया सीजन नहीं आएगा।
इसके पीछे का ‘लॉजिक’ एकदम सिंपल है, मेकर्स अब दर्शकों को कन्फ्यूज नहीं करना चाहते। चूंकि टीवी वाला मेन ‘बिग बॉस’ अब JioHotstar पर ‘डिजिटल फर्स्ट’ मोड में आता है, तो अलग से एक और ओटीटी शो चलाने का कोई पॉइंट नहीं बनता। मेकर्स अब ‘क्वालिटी ओवर क्वांटिटी’ पर फोकस कर रहे हैं ताकि ऑडियंस का अटेंशन न बंटे और शो का हाइप बना रहे।”
करण जौहर से शुरू, अनिल कपूर पर खत्म
‘बिग बॉस ओटीटी’ ने तीन सालों में कई सुर्खियां बटोरीं। इसकी शुरुआत करण जौहर ने की थी, फिर सलमान खान ने इसे संभाला और आखिरी सीजन अनिल कपूर के नाम रहा।

अब क्या होगा आगे?
मेकर्स अब अपना पूरा ध्यान ‘बिग बॉस हिंदी’ के एक ही मेन सीजन पर लगाएंगे, जो टीवी और डिजिटल दोनों पर एक साथ धमाका करेगा। साथ ही, अब हिंदी को छोड़कर रीजनल लैंग्वेज जैसे भोजपुरी, पंजाबी और बंगाली में ‘बिग बॉस’ के नए मार्केट पर फोकस किया जाएगा।
ऋषि नेगी ने आगे कहा की ‘हम दर्शकों को टीवी और डिजिटल के बीच सीमित नहीं रखना चाहते। अब एक ही ‘बिग बॉस’ होगा जो हर जगह राज करेगा’।