Trending News

भारत में एलन मस्क के Starlink का डेमो आज से, आसमान से बरसेगा हाई-स्पीड इंटरनेट, जल्द लॉन्च होगी सर्विस

अब गांव-गांव में नेट की रफ्तार आसमान से उतरेगी. एलन मस्क की सैटेलाइट-आधारित इंटरनेट सर्विस Starlink जल्द ही भारत में शुरू होने जा रही है. माना जा रहा है कि स्टारलिंक देश के डिजिटल नेटवर्क में एक नई क्रांति लाएगी. खासकर उन इलाकों में, जहां अब तक पारंपरिक इंटरनेट सेवाएं पहुंचने का नाम भी नहीं ले पाईं.

गुरूवार से स्टारलिंक का डेमो शुरू होगा जो 31 अक्तूबर को भी जारी रहेगा. इस दौरान कंपनी अपनी सैटेलाइट ब्रॉडबैंड सर्विस की सिक्योरिटी का डेमो लॉ इंफोर्समेंट एजेंसियों को दिखाएगी. डेमो में सबकुछ ठीक रहा तो कंपनी को भारत में अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू करने के लिए जरूरी क्लियरेंस मिलेंगे. सूत्रों की माने तो इसी हफ्ते ऑन साइट जांच शुरू हो सकती है. शुरूआती चरण में स्टारलिंक के फोकस पर शहरी क्षेत्र हैं. बाद में ग्रामीण इलाकों तक इसका विस्तार किया जाएगा.

क्या है Starlink?

Starlink, एलन मस्क की कंपनी SpaceX की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका लक्ष्य है धरती के हर कोने में तेज़ और स्थायी इंटरनेट पहुंचाना. इसके लिए कंपनी ने लो-अर्थ ऑर्बिट में हजारों छोटे उपग्रह भेजे हैं, जो धरती के चारों ओर लगातार घूमते रहते हैं.
इन सैटेलाइट्स से सिग्नल सीधे यूज़र के घर पर लगे डिश एंटेना तक पहुंचता है, जिससे इंटरनेट कनेक्शन मिलता है. वो भी बिना किसी फाइबर, केबल या टॉवर के. यानी अब इंटरनेट पाने के लिए टॉवर की नहीं, बस ‘आसमान की’ जरूरत है.

सुरक्षा को लेकर जताया जा रहा है अंदेशा?

भारत जैसे विशाल और विविध भूगोल वाले देश में, जहां पहाड़ी, जंगलों से घिरे या सीमावर्ती इलाकों में इंटरनेट लगाना हमेशा से मुश्किल रहा है, क्योंकि पारंपरिक मोबाइल नेटवर्क कंपनियों के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना महंगा और जटिल होता है. लेकिन Starlink के ज़रिए यह बाधा लगभग खत्म हो जाएगी.
हालांकि स्टारलिंक को लेकर कुछ सवाल भी उठ रहे हैं जैसे राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा सुरक्षा को लेकर. वहीं भारत की दूरसंचार कंपनियां जैसे जियो, एयरटेल के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ जाएगी. हालांकि इस प्रतिस्पर्धा से आम लोगों के सामने सस्ते नेटवर्क का विकल्प भी खुल सकता है.

news desk

Recent Posts

Tamil Nadu Elections 2026: विजय का बड़ा दांव, उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, दो सीटों से लड़ेंगे चुनाव

तमिलनाडु की राजनीति में 2026 विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक संदेश देते हुए अभिनेता…

1 hour ago

ईरान ने जारी की अमेरिकी अधिकारियों की तस्वीरें, बोला-‘168 मासूमों के जिम्मेदार’

ईरान ने मिनाब में एक स्कूल पर हुए घातक मिसाइल हमले को लेकर बड़ा दावा…

2 hours ago

Akhilesh Yadav का दादरी में शक्ति प्रदर्शन, BJP पर साधा निशाना, 2027 में बदलाव की अपील

ग्रेटर नोएडा (दादरी). उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा के दादरी में Akhilesh Yadav ने एक…

3 hours ago

United States का ईरान पर ग्राउंड अटैक प्लान? खतरनाक भूगोल बना सबसे बड़ी चुनौती

मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। United States और Israel मिलकर Iran…

3 hours ago

ईरान तनाव से बढ़ी तेल की टेंशन! मन की बात में पीएम मोदी बोले— दुनिया भर में ईंधन सप्लाई पर असर, भारत सतर्क

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आज ‘मन की बात’ के 132वें एपिसोड में वैश्विक…

5 hours ago

पवन सिंह का नया गाना ‘Touch Buddy’…अगर आपने इतना HOT गाना नहीं देखा तो फिर क्या देखा?

पटना। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और सिंगर पवन सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं।…

5 hours ago