Trending News

केरल: लग्जरी कार तस्करी का बड़ा खुलासा! सुपरस्टार्स दुल्क़र सलमान और पृथ्वीराज के ठिकानों पर ED की छापेमारी.

केरल और तमिलनाडु की पुलिस लाइन से निकलकर अब फिल्मी दुनिया तक पहुंचा लग्जरी कार तस्करी का मामला गरमाता जा रहा है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 17 जगहों पर छापेमारी कर इस रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश शुरू कर दी है. सबसे चौकाने वाली बात ये है कि इस जांच में मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित सितारे दुल्क़र सलमान और पृथ्वीराज सुकुमारन के नाम भी शामिल हैं.

कार तस्करी से जुड़े सिने स्टार्स के नाम

ED के अनुसार, एक बड़े गिरोह ने भूटान से महंगी लग्जरी SUV गाड़ियां भारत में बिना वैध कागजात के मंगाई. फिर नकली दस्तावेजों के सहारे इन्हें हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में पंजीकृत कर दिया गया. बताया जा रहा है कि ये गाड़ियां सस्ते दामों पर खरीदी जाती थीं और भारत में उन्हें तीन से चार गुना ज्यादा कीमत पर बेचा जाता था.

 ED की जबरदस्त कार्रवाई

केरल और तमिलनाडु के 17 ठिकानों पर ED ने छापा मारा जिसमें 36 लग्जरी कारें जब्त की गईं.  जिनमें से दो कारें दुल्क़र सलमान के नाम पर हैं. अभिनेता अमिथ चक्कलककल के नाम पर भी कई कारें जब्त हुई हैं. यह जांच सिर्फ कारों तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध विदेशी मुद्रा लेन-देन और टैक्स चोरी के मामलों में भी गहरी पड़ताल की जा रही है.

कलाकारों ने दी सफाई

दुल्क़र सलमान ने साफ किया है कि उनकी कारें पूरी तरह वैध हैं और उन्होंने केरल हाई कोर्ट का रुख कर अस्थायी राहत भी हासिल कर ली है. वहीं पृथ्वीराज की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है. फिलहाल दोनों कलाकारों पर कोई आरोप साबित नहीं हुआ है, जांच जारी है.

अब आगे क्या हो सकता है ?

ED ने इस पूरे मामले को खंगालना शुरू कर दिया है. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ेगी, यह स्पष्ट होगा कि क्या ये सितारे सच में इस तस्करी रैकेट में शामिल थे या फिर वे बस बेवजह फंसाए गए हैं.

यह सिर्फ एक आम मामला नहीं, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और आर्थिक सुरक्षा के लिए एक चुनौती है. भारी रकम और मशहूर नामों की वजह से इस जांच पर हर किसी की निगाहें टिकी हुई हैं.

news desk

Recent Posts

Rising Stars Asia Cup: रजत पाटीदार ने टूर्नामेंट से वापस लिया नाम, आयुष बडोनी को मिला मौका; रिंकू सिंह बने उप-कप्तान

राइजिंग स्टार्स एशिया कप से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव हुआ है चोट से…

31 minutes ago

Kanpur News: कानपुर में दर्दनाक हादसा, भरभराकर गिरी मकान की छत; 15 दिन की बच्ची समेत एक परिवार के 3 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कानपुर में मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन…

2 hours ago

इजराइल की सियासत में बड़ा उलटफेर! नेतन्याहू की कुर्सी पर संकट, गादी आइसेनकोट को सरकार बनाने का न्योता

इजराइल में सत्ता परिवर्तन की आहट तेज हो गई है राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने चुनाव…

4 hours ago

135 रन का लक्ष्य भी नहीं कर पाया भारत का पीछा, बारिश ने बचाई टीम इंडिया की लाज, न्यूजीलैंड पर 4 रन से रोमांचक जीत

वेलिंग्टन। भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में जीत तो दर्ज कर…

22 hours ago

140 साल में पहली बार! AMU छात्रसंघ के शीर्ष पद पर जीतीं 22 साल की नशरा नईम, रचा इतिहास

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) के 140 से अधिक वर्षों के छात्रसंघ इतिहास में एक नया…

22 hours ago