Trending News

दुर्गापुर में MBBS छात्रा से कैंपस के पीछे गैंगरेप! मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था पर उठा बड़ा सवाल, तीन गिरफ्तार, दो फरार

दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल , दुर्गापुर मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाली एक 23 वर्षीय MBBS छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य अभी भी फरार हैं. यह घटना शुक्रवार रात की है, जब छात्रा अपने एक सहपाठी के साथ कैंपस से बाहर गई थी. पीड़िता, जो ओडिशा के जलेश्वर की रहने वाली है, शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे अपने एक पुरुष मित्र के साथ कैंपस से बाहर निकली थी. कॉलेज गेट के पास कुछ युवकों ने उनका पीछा किया और अश्लील टिप्पणी करने लगे. इसके बाद आरोपियों ने जबरन छात्रा को अस्पताल परिसर के पीछे एक सुनसान जगह पर खींच लिया, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही न्यू टाउनशिप थाना पुलिस सक्रिय हुई. रातभर जंगलों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. तकनीकी निगरानी के तहत मोबाइल नेटवर्क ट्रैक कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस ने एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है, जो फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है. पुलिस ने मेडिकल कॉलेज के कुछ कर्मचारियों और पीड़िता के साथ मौजूद दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है. सूत्रों के अनुसार, पीड़िता के परिवार ने कुछ परिचितों पर शक जताया है, जिसके आधार पर पूछताछ गहन की जा रही है. साथ ही कॉलेज परिसर के CCTV फुटेज और सुरक्षा व्यवस्था की भी जांच की जा रही है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए भेज दिए हैं. पीड़िता का बयान दर्ज किया जा चुका है और वह वर्तमान में अस्पताल में चिकित्सा निगरानी में है.

सामाजिक और राजनीतिक प्रतिक्रिया

घटना के बाद राज्य और देशभर में गुस्सा है. वेस्ट बंगाल डॉक्टर्स’ फ्रंट (WBDF) ने इसे शिक्षा संस्थानों के भीतर महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाने वाली घटना बताया है. संगठन ने उच्चस्तरीय न्यायिक जांच की मांग की है. ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने ट्वीट कर घटना पर गहरा दुख जताया और पश्चिम बंगाल सरकार से दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. उन्होंने कहा कि पीड़िता और उसके परिवार को ओडिशा सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी. राजनीतिक स्तर पर भी मामला गरमा गया है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल होने का आरोप लगाया है. इसके जवाब में राज्य की मंत्री और TMC नेता शशि पांजा ने भाजपा पर संवेदनशील मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया और आश्वस्त किया कि सरकार पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.

news desk

Recent Posts

जामिया मिलिया इस्लामिया में UPSC कोचिंग के लिए आवेदन शुरू, मुफ्त मिलेगी हॉस्टल सुविधा !

सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Jamia Millia Islamia ने एक…

2 hours ago

सुनील कुमार का बड़ा उलटफेर, शीर्ष वरीय अथर्व को किया बाहर, सेमीफाइनल लाइनअप तय

लखनऊ। क्वालीफायर हरियाणा के सुनील कुमार ने प्रथम स्वर्गीय डॉ केएसएम यूनुस आइटा प्राइजमनी टेनिस…

3 hours ago

UAE vs ईरान: 120 साल पुरानी दुश्मनी बनी ‘विश्व युद्ध’ की आहट? होर्मुज के 3 द्वीपों का पूरा सच

दुबई/तेहरान। मिडिल ईस्ट में हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल…

7 hours ago

फैक्ट चेक: क्या देश में फिर लगेगा ‘युद्ध वाला लॉकडाउन’? सोशल मीडिया पर वायरल नोटिस का चौंकाने वाला सच

नई दिल्ली। क्या देश में फिर से लॉकडाउन लग सकता है? क्या सरकार इस पर…

7 hours ago

“बीजू पटनायक पर विवादित बयान: BJP नेता घिरे, माफी मांगने पर मजबूर”

झारखंड के गोड्डा से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे अक्सर अपने बयानों…

9 hours ago

“स्वयंभू बाबा अशोक खरात केस: गंदे कृत्यों के आरोपों के बीच बेटे से पूछताछ, क्या खुलेंगे राज?”

खुद को ‘भोंदू बाबा’ बताने वाले रेप के आरोपी स्वयंभू बाबा अशोक खरात के खिलाफ…

10 hours ago