Trending News

दुलारचंद हत्याकांड में बाहुबली अनंत सिंह गिरफ्तार. विपक्ष के दवाब में पुलिस ने लिया एक्शन ?

पटना, बिहार विधानसभा चुनाव के ठीक बीचोंबीच मोकामा में दुलारचंद यादव की हत्या का मामला गरमाता जा रहा है. शनिवार की देर रात पटना पुलिस ने जदयू के उम्मीदवार और पूर्व विधायक अनंत सिंह को उनके बाढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई ने न केवल मोकामा सीट की राजनीति को हिला दिया है, बल्कि पूरे बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है. अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में मुख्य आरोपी बनाया गया है, और उनके साथ दो सहयोगी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम भी हिरासत में हैं.

गिरफ्तारी का सिलसिला, मिनट-दर-मिनट ड्रामा

रात 11:10 बजे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा बाढ़ के कारगिल मार्केट पहुंचे, जहां अनंत सिंह अपने समर्थकों के बीच मौजूद थे. करीब 35 मिनट तक बातचीत चलने के बाद रात 11:45 बजे अनंत सिंह को हिरासत में ले लिया गया. इस कार्रवाई के लिए लगभग 150 पुलिसकर्मियों की टीम ने छापेमारी की. रात 1:45 बजे पुलिस टीम उन्हें लेकर पटना पहुंची. इसके बाद रात 2:00 बजे पटना डीएम थियागराजन एसएम और एसएसपी शर्मा ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें एसएसपी ने अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बताया और आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) के उल्लंघन का आरोप लगाया. उनका कहना था कि घटना अनंत सिंह की मौजूदगी में हुई और सबूतों के बयान इसे साबित करते हैं.

दुलारचंद हत्याकांड में कैसे फंसे अनंत सिंह?

अनंत सिंह बिहार की राजनीति के एक दबंग और विवादित चेहरा हैं, जिन्हें लोग ‘छोटे सरकार’ कहकर पुकारते हैं. मोकामा विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके अनंत सिंह का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है, हालांकि वो हर आरोप को राजनीतिक साजिश बताते आए हैं. इस बार 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में वो जेडीयू (जनता दल यूनाइटेड) के टिकट पर मोकामा से उम्मीदवार हैं.

30 अक्टूबर 2025 को मोकामा के टाल इलाके में चुनाव प्रचार के दौरान दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान जन सुराज पार्टी के लिए प्रचार कर रहे दुलारचंद यादव की मौत हो गई. पीड़ित पक्ष ने अनंत सिंह पर आरोप लगाया. हालांकि बाद में अनंत सिंह ने भी एफआईआर दर्ज करवाई लेकिन विपक्ष लगातार उनकी गिरफ्तारी की मांग करता रहा।

मामला अब सीआईडी को सौंप दिया गया है. इस हत्याकांड से मोकामा का चुनावी माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

news desk

Recent Posts

मायावती ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र, कांग्रेस-सपा और बीजेपी पर साधा निशाना, यूपी में पांचवीं बार सरकार बनाने का लक्ष्य

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने अपनी तैयारियां…

6 hours ago

23 साल का ऐतिहासिक सफर खत्म! क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने इंटरनेशनल फुटबॉल को कहा अलविदा

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। पांच…

7 hours ago

मौत की सजा के बावजूद बांग्लादेश लौटेंगी शेख हसीना, बोलीं- अपने लोगों के बीच मरना पसंद करूंगी

भारत में रह रहीं पूर्व प्रधानमंत्री ने AP को ईमेल भेजकर दिसंबर में वापसी का…

7 hours ago

यूपी में कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार, विंध्य-पूर्वांचल प्रोजेक्ट के लिए 2,800 करोड़ जारी

उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को एक अभूतपूर्व रफ्तार देते हुए योगी सरकार…

7 hours ago

IPL 2027 से पहले CSK-SRH में महाट्रेड! 4 खिलाड़ियों की अदला-बदली, लिविंगस्टोन की हुई चेन्नई में एंट्री

हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चाओं के बीच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने…

8 hours ago