Trending News

Facebook Blue Tick के चक्कर में ‘कट’ न जाए आपका पत्ता! 30,000 यूजर्स का अकाउंट हैक, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

अगर आप भी अपनी प्रोफाइल पर ब्लू टिक देखने के लिए बेताब हैं, तो थोड़ा रुकिए। आपकी यही बेताबी आपको कंगाल बना सकती है। इंटरनेट पर इस वक्त ‘Blue Tick Scam’ की एक ऐसी लहर आई है जिसने रातों-रात 30,000 से ज्यादा लोगों को अपना शिकार बना लिया है।

क्या है पूरा मामला?


स्कैमर्स आजकल बड़े ही ‘प्रो’ लेवल का गेम खेल रहे हैं। ये आपको एक ईमेल या मैसेज भेजते हैं जो देखने में 100% असली फेसबुक (Meta) का नोटिफिकेशन लगता है। इसमें लिखा होता है— “बधाई हो! आप ब्लू टिक के लिए एलिजिबल हैं” या फिर डराने वाला मैसेज कि “आपका वेरिफिकेशन हटा दिया जाएगा, अभी अपडेट करें”।

जैसे ही आप एक्साइटेड होकर दिए गए लिंक पर क्लिक करते हैं, आप पहुँच जाते हैं एक ऐसी दुनिया में जो दिखती तो फेसबुक जैसी है, पर होती ‘लुटेरों’ की गुफा है।

कैसे होता है ‘खेल’?


जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे वैसे ही एक लॉगिन पेज खुलता है। आप अपना यूजरनेम और पासवर्ड डालते हैं, और बस वहीं आपने अपने अकाउंट की चाबी स्कैमर के हाथ में थमा दी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, एक बार लॉगिन डिटेल्स मिलते ही स्कैमर्स आपके अकाउंट का टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन बदल देते हैं और आपको आपके ही अकाउंट से ‘किक आउट’ कर देते हैं।

खुद को कैसे बचाएं?


साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स ने साफ कहा है कि ब्लू टिक कोई खैरात में मिलने वाली चीज़ नहीं है। अगर आपको बचना है, तो ये 3 बातें आप गांठ बांध लें नहीं तो…

URL चेक करना न भूलें: अगर एड्रेस बार में facebook.com की जगह कुछ और (जैसे meta-verify-secure.com) दिख रहा है, तो समझ ले की वो फेक लिंक है।

Meta Verified: अब ब्लू टिक के लिए फेसबुक पैसे मांगता है (Subscription model)। इसकी प्रोसेस ऐप की सेटिंग्स के अंदर होती है, न कि किसी रैंडम ईमेल लिंक से।

2FA है असली ढाल: अपने अकाउंट पर Two-Factor Authentication ऑन रखें। ये वैसा ही है जैसे घर के मेन दरवाजे पर ताला लगाना।

एक्सपर्ट्स का ये भी कहना है की इंटरनेट पर ‘फ्री’ और ‘जल्दी’ मिलने वाली हर चीज़ के पीछे कोई न कोई झोल होता है। अपनी डिजिटल प्राइवेसी के साथ खिलवाड़ न करें। अगर कोई सस्पिशियस लिंक दिखे, तो उसे इग्नोर करें।

news desk

Recent Posts

बिग बॉस फेम जिया शंकर ने मंगेतर संग शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कपल की पिक्चर्स

बिग बॉस 'OTT 2' की लाइमलाइट से सीधे दिलों पर राज करने वाली खूबसूरत अभिनेत्री…

10 hours ago

DUSU Election Results 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी चुनाव के नतीजे घोषित, ABVP का दबदबा; जानें कौन बना नया छात्रसंघ अध्यक्ष

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव 2026 के नतीजे सामने आ चुके हैं। 18 सितंबर…

11 hours ago

उज्जैन से किराए की कार लेकर मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक आए उफनते नाले ने उजाड़ दिया पूरा परिवार

एक तरफ आस्था और दर्शन की उमंग, तो दूसरी तरफ मौत का ऐसा खौफनाक मंजर…

15 hours ago

‘थामा’ को लेकर भरी महफिल में समय रैना ने किया नवाजुद्दीन सिद्दीकी को रोस्ट, अभिनेता के बेबाक जवाब ने लूटी महफिल

मशहूर कॉमेडियन समय रैना का पॉपुलर शो ‘इंडियंस गॉट लेटेंट’ सीजन 2 के साथ एक…

15 hours ago

करीना की ‘दायरा’ को पहले ही दिन लगा झटका! 2283 शोज के बावजूद 1 करोड़ पर सिमटी कमाई, जानिए कैसी रही ओपनिंग

मुंबई: करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ ने बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत…

16 hours ago